बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ जल्द शादी करने वाले हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से शादी करने जा रहे हैं। सिद्धार्थ की शादी के रस्में चल रही हैं। इन रस्मों में प्रियंका ने भी जोर शोर से हिस्सा लिया है। सिद्धार्थ के शादी के फंक्शन में पूरा चोपड़ा परिवार साथ में नजर आए। सिद्धार्थ के वेडिंग फंक्शन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सिद्धार्थ अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में सिद्धार्थ और नीलम अपनी वेडिंग रिंग एक्सचेंज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दोनों अपनी रिंग फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए। प्रियंका अपने भाई और भाभी को आशीर्वाद देते हुए नजर आईं।
प्रियंका अपने भाई को दूल्हा बनते हुए देखकर बेहद खुश है। एक्ट्रेस ऑरेंज कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस नाचते हुए भी दिखीं। नीलम और सिद्धार्थ के सगाई का वीडियो परिणीति की मां रीना चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
भाई ने सगाई के बाद छूए प्रियंका के पैर
इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा था, हां गुच्ची नीलम ने ये कर दिखाया। पति-पत्नी के रूप में देखना आपको अच्छा लग रहा है। आप दोनों को सारी खुशियां मिले। भगवान आपको आशीर्वाद दे। इस वीडियो को शेयर करने के कुछ देर बाद ही उन्होंने डिलीट कर दिया था। ये वीडियो डिलीट होने से पहले ही वायरल हो गया था। रस्मों के बाद एक पार्टी रखी गई थी जिसमें प्रियंका भी शामिल हुई थीं। एक्ट्रेस ने पिंक साड़ी में भाई के लिए इमोशनल स्पीच दी थी। 2 अप्रैल को सिद्धार्थ और नीलम का रोका हुआ था। रोका सेरेमनी में प्रियंका के पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर रोका सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे।
