बॉलीवुड

सौतेली मां शूरा खान के साथ दिखीं अरहान की क्यूट बॉन्डिंग, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ली मौज

अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान अरहान के साथ नजर आईं। अरहान और शूरा का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शूरा और अरहान के बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग दिखाई दे रही है। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज दिया। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Arhaan and Sshura khan (credit Pic: Instagram)

अरबाज खान (Arbaaz Khan) अक्सर अपनी दूसरी पत्नी शूरा खान (Sshura Khan) के साथ स्पॉट होते हैं। कपल को साथ में देखना फैंस बेहद पसंद करते हैं। शूरा की अरबाज और मलाइका के बेटे अरहान के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है। शूरा हाल ही में अरहान के साथ स्पॉट हुईं। दोनों ने साथ में पैपराजी को जमकर पोज दिया। शूरा ब्राउन कलर के बॉडी कॉन ड्रेस में नजर आईं। ब्राउन आउटफिट में शूरा बेहद खूबसूरत लग रही है। अरहान ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। अरहान और शूरा कैजुअल आउटफिट में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं।

अरहान और शूरा का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में शूरा और अरहान एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। अरहान अपने फोन में बिजी नजर आ रहे हैं और शूरा उनसे बात करते हुए दिख रही हैं। यूजर्स इस वायरल वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

शूरा और अरहान साथ में हुए स्पॉट

अरबाज ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा से 23 दिसंबर 2024 को शादी की थी। एक्टर ने अपनी बहन अर्पिता के घर पर निकाह किया था। इस शादी में सलमान खान का पूरा परिवार शामिल हुए थे। अरबाज और शूरा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। अरबाज और शूरा सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। अरबाज के 57वें जन्मदिन पर शूरा ने रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा था। शूरा से पहले अरबाज ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। मलाइका और अरबाज का बेटा अरहान है। कपल ने शादी के 19 साल बाद तलाक लिया था। अरबाज और मलाइका अपने लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article