Bhoot Police 2 Will Helmed By Priyadarshan: साल 2021 में पवन कृपलानी ने फिल्म 'भूत पुलिस' का निर्देशन किया था। इस मूवी में सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, यामी गौतम और जावेद जाफरी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। 'भूत पुलिस' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई नहीं की थी। अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक 'भूत पुलिस' के बाद अब मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट यानि 'भूत पुलिस 2' (Bhoot Police 2) को बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि दूसरे पार्ट का निर्देशन पवन कृपलानी नहीं बल्कि प्रियदर्शन (Priyadarshan) करेंगे।
'भूत पुलिस 2' को डायरेक्ट करेंगे प्रियदर्शन
पिंकविलक से जुड़े के अनुसार के टीम इस समय 'भूत पुलिस 2' पर काम कर रही है। प्रियदर्शन को दूसरे पार्ट का निर्देशन करने के लिए फाइनल किया गया है। टीम इस समय स्क्रिप्ट को नया मोड़ देने में लगी हुई है। रमेश तौरानी और अक्षय पुरी के बार फिर इस प्रोजेक्ट के लिए साथ आने वाले हैं। खास बात यह है कि 'भूत पुलिस 2' में पुरानी नहीं बल्कि नई स्टारकास्ट दिखाई देंगी। फिलहाल मेकर्स नई कास्टिंग पर भी चर्चा कर रहे हैं। एक बार चीजें फाइनल के होने के बाद प्रियदर्शन फिल्म पर काम शुरू कर देंगे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियदर्शन के पास इस समय एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। फिलहाल प्रियदर्शन अपनी आने वाली फिल्म 'हैवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी में कई सालों के बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को बड़े परदे पर धमाल मचाते हुए देखा जाएगा। इसके अलावा प्रियदर्शन ने फिल्म 'भूत बंगला' का भी निर्देशन किया है, जो जल्द ही बड़े परदे पर रिलीज कर दी जाएगी। वैसे आप 'भूत पुलिस 2' के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।
