बॉलीवुड

Batwara 1947: सनी देओल के चेहरे पर दिखा बंटवारे का दर्द, प्रीति जिंटा के लुक पर टिक गई सभी की नजरें

Batwara 1947 Poster: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म 'बंटवारा 1947' के सभी मैन कैरेक्टर पोस्टर जारी कर दिए हैं।

Image

सनी देओल के चेहरे पर दिखा बंटवारे का दर्द (batwara 1947 poster)

बॉलीवुड स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) को देखने के लिए लोग बेताब है। सनी देओल की इस मूवी पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। इस बीच मेकर्स ने फैंस को फिर से खुश कर दिया है। मेकर्स ने फिल्म 'बंटवारा 1947' का पोस्टर शेयर कर दिया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Batwara 1947: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से टकराएगी Sunny Deol की फिल्म, रिलीज डेट हुई आउट)

'बंटवारा 1947' को लेकर आया अपडेट

मेकर्स ने फिल्म 'बंटवारा 1947' के सभी मैन कैरेक्टर पोस्टर भी जारी कर दिए हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और भारत-पाकिस्तान विभाजन की दर्दनाक कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाएगी। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए सनी देओल, निर्देशक राजकुमार संतोषी और निर्माता आमिर खान एक साथ काम कर रहे हैं। जारी किए गए नए पोस्टरों में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इन पोस्टरों में उन लोगों की कहानी की झलक दिखाई गई है, जिन्होंने बंटवारे के मुश्किल दौर में साहस और हिम्मत के साथ जिंदगी का सामना किया। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि यह उन लोगों की कहानी है, जिन्होंने बिखरती दुनिया के बीच भी हिम्मत नहीं हारी।

aamirkhanproductions

सनी देओल के चेहरे पर दिखा बंटवारे का दर्द (batwara 1947 poster)

'बंटवारा 1947' में नजर आएंगे ये स्टार्स

बताते चलें कि 'बंटवारा 1947' का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि इसे आमिर खान अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बना रहे हैं। फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और खुशी हजारे समेत कई कलाकार नजर आएंगे। पहले इस फिल्म का नाम 'लाहौर 1947' रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदलकर 'बंटवारा 1947' कर दिया गया।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article