बॉलीवुड

एक्टर Sudesh Kumar का हुआ निधन, 95 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा; 60 के दशक में दी कई हिट फिल्में

Popular Actor Sudesh Kumar Dies At The Age Of 95: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुदेश कुमार का निधन हो गया है। 95 वर्ष की उम्र में सुदेश कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Image

सुदेश कुमार का हुआ निधन, फोटो क्रेडिट- फेसबुक

Popular Actor Sudesh Kumar Dies At The Age Of 95: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुदेश कुमार ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता था। लेकिन हाल ही में सुदेश कुमार को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सुदेश कुमार का निधन हो गया है। 95 वर्ष की उम्र में सुदेश कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सुदेश कुमार (Sudesh Kumar) ने 60 के दशक में बॉलीवुड में कई हिट फिल्में की थीं। उन्हें फिल्म 'सारंगा' के लिए खूब जाना जाता है। सुदेश कुमार को सांस लेने में हो रही परेशानी के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की पुष्टि खुद उनकी पत्नी जया धवन ने टाईम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत के दौरान की है। यह भी पढ़ें: 'फायरिंग एक्टर की हत्या की कोशिश थी...'- Salman Khan के बॉडीगार्ड का बड़ा खुलासा, कोर्ट में उस भयावह सुबह का सच

    सुदेश कुमार (Sudesh Kumar) की पत्नी जया धवन ने उनके बारे में बात करते हुए बताया कि एक्टर को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसकी वजह से सोमवार को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जया धवन ने कहा, "उनकी रिक्वेस्ट पर हम उन्हें गुरुवार की सुबहर वापस घर ले आए और यहीं घर पर ही मेडिकल यूनिट भी सेट की। लेकिन अगले दिन सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।" बता दें कि सुदेश कुमार का जन्म 1931 में पेशावर में हुआ था, जो कि दिलीप कुमार और राज कपूर का भी जन्म स्थान है। हालांकि जब वह छोटे थे, तब ही उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। उनकी पत्नी जया धवन ने इस बारे में आगे कहा, "उन्होंने साइंस में एल्फिनस्टोन कॉलेज से ग्रेजुएशन की है। उनके पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर बनें।" यह भी पढ़ें: 'जितने झंडे दिखाने, दिखाओ' विरोध करने वालों पर भड़के Diljit Dosanjh
    sudesh kumar (1)

    फोटो क्रेडिट- फेसबुक

      सुदेश कुमार (Sudesh Kumar) ने पृथ्वीराज कपूर के थिएटर ग्रुप को ज्वॉइन किया। वहीं उनकी पत्नी जया धवन ने बताया कि पृथ्वीराज कपूर उनके दूर के रिश्तेदार भी थे। बता दें कि सुदेश कुमार ने 'छोटी बहन' मूवी में सपोर्टिंग रोल अदा कर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद वह 'भरोसा' और 'खानदान' जैसी फिल्मों में भी नजर आए। सुदेश कुमार ने 1975 में आई थ्रिलर फिल्म 'उल्झन' को प्रोड्यूस भी किया था।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article