बॉलीवुड

'जितने झंडे दिखाने, दिखाओ' विरोध करने वालों पर भड़के Diljit Dosanjh

  • Authored by: अभय
  • Updated May 2, 2026, 10:10 AM IST

Diljit Dosanjh Lose His Cool: बॉर्डर 2 (Border 2) एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अभी हाल ही में एक बयान सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दिलजीत दोसांझ ने ये बयान...

Image

विरोध करने वालों पर भड़के दिलजीत दोसांझ (Image Source: Diljit Dosanjh Instagram)

Diljit Dosanjh Lose His Cool: पंजाबी सिंगर और फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने Aura वर्ल्ड टूर पर हैं। उनके शोज हमेशा हाउसफुल रहते हैं, चाहे देश हो या विदेश। लोग उनकी लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए दीवाने रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक कॉन्सर्ट में कुछ लोगों ने झंडे लेकर विरोध किया, तो दिलजीत का गुस्सा भड़क गया। इसके बाद जो हुआ उसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं कि दिलजीत दोसांझ ने इस दौरान क्या बोला है, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें:Sardaar Ji 3 Row: दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, हैरान हुए लोग)

भड़क गए दिलजीत दोसांझ

एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह दिलजीत दोसांझ की अभी हाल ही में दिया एक बयान है। दिलजीत के इंटरनेशनल कॉन्सर्ट में कुछ लोग उनके खिलाफ झंडे लेकर खड़े हो गए। DNA की मुताबिक, कुछ लोग जिम्मी फॉलन (Jimmy Fallon) के शो में उनकी एंट्री और पंजाब में बाढ़ के समय उनके न जाने से नाराज थे। लेकिन दिलजीत ने इन सबका मुंहतोड़ जवाब दिया। दिलजीत ने स्टेज पर बोला, 'मैं जिस चैनल पर जाता हूं, वहां पंजाब की बात करता हूं। मैंने अपने गानों की बात नहीं की, कुछ प्रमोट नहीं किया। मैं सिर्फ पंजाब के लिए गया था। जितने झंडे दिखाने, दिखाओ।' इसके बाद से दिलजीत दोसांझ को लेकर खूब चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें:Border 2: आसमान से भारत मां की रक्षा करेंगे दिलजीत दोसांझ, FIRST LOOK देखकर फैंस बोले "दुश्मनों की खैर नहीं...")

पहले भी हुआ है विरोध

दिलजीत दोसांझ को पहले भी विरोध का सामना करना पड़ा है। दिलजीत दोसांझ को कई बार सोशल मीडिया पर भी उनके बयानों की वजह से ट्रोल किया गया था। फिल्म बॉर्डर 2 के दौरान भी दिलजीत दोसांझ विवादों में थे, जिसके बाद माना जा रहा था, उनका फिल्म से पत्ता कट सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Diljit Dosanjh Lose His Cool

विरोध करने वालों पर भड़के दिलजीत दोसांझ (Image Source: Diljit Dosanjh Instagram)

दिलजीत दोसांझ ने फिल्मों किया है काम

दिलजीत दोसांझ अपने गानों के साथ-साथ फिल्मों को लेकर भी खबरों में रहे हैं। दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी और बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। दिलजीत दोसांझ के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article