बॉलीवुड

Ponniyin Selvan 2 Box Office Day 4: ऐश्वर्या राय बच्चन-चियान विक्रम की पीरियड ड्रामा ने पार किया मंडे टेस्ट, देखें आकंड़े

Ponniyin Selvan 2 Box Office Day 4: साउथ डायरेक्टर मणि रत्नम की नई फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर फर्स्ट मंडे का लिटमस टेस्ट पास कर लिया है। फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 ने चौथे दिन अपने खाते में 25 करोड़ रुपये जोड़े हैं, जिसके बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स ने इस मूवी को ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल कर लिया है।

Image

Ponniyin Selvan 2 Box Office Day 4

Ponniyin Selvan 2 Box Office Day 4: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर मणि रत्नम की हालिया रिलीज मूवी पोन्नियिन सेल्वन 2 ने मंडे का लिटमस टेस्ट पास करते हुए अपने खाते में 25 करोड़ रुपये जोड़े हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और चियान विक्रम की नई फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 ने चौथे दिन अपने खाते में लगभग 25 करोड़ रुपये जोड़े हैं। फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 की फर्स्ट मंडे की कमाई देखकर ट्रेड पंडितों ने इसे ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है। फिल्म ने अपने चौथे दिन की कमाई के दम पर 4 दिनों में अपने खाते में 115 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। पोन्नियिन सेल्वन के पहले भाग ने 4 दिनों में 115 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था लेकिन ट्रेड पोन्नियिन सेल्वन 2 की कमाई को खराब नहीं बता रहे हैं।

तमिल सिनेमा की सबसे कमाऊ मूवी बनने को तैयार पोन्नियिन सेल्वन 2

फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 ने 4 दिनों में 115 करोड़ रुपये जोड़कर साबित कर दिया है कि ये जल्द ही इस साल की तमिल सिनेमा की सबसे सफल मूवी बन जाएगी। फिल्म पोन्नियिन सेल्वन ने थुनिवु की कमाई पार कर ली है और जल्द ही ये वरिसु की कमाई को भी पार कर जाएगी। पोन्नियिन सेल्वन 2 को मणि रत्नम ने बहुत बड़े स्तर पर शूट किया था, जिसे देखते हुए इसकी कमाई संतोषजनक है।

पोन्नियिन सेल्वन 2 को नहीं मिले बहुत अच्छे रिव्यूज

बताते चलें कि ऐश्वर्या और चियान विक्रम की पोन्नियिन सेल्वन 2 को क्रिटीक्स से बहुत अच्छे रिव्यूज नहीं मिले हैं। फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 को मणि रत्ननम ने बहुत बड़े स्तर पर शूट किया है लेकिन इसकी कहानी काफी कन्फ्यूजिंग है। फिल्म की कहानी पर अगर थोड़ा सा और काम किया जाता तो ये मूवी सालों साल याद की जाती।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article