बॉलीवुड

PS-1 & Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस ढेर हुई विक्रम वेधा, पोन्नियिन सेल्वन-1 का हिंदी में नहीं चला जादू

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 06:39 AM IST

Ponniyin Selvan 1 and Vikram Vedha Box Office Collection Day 13: मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन- 1 और‌ ऋतिक रोशन-सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पा रहा है।

Image

PS-1 & Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस ढेर हुई विक्रम वेधा, पोन्नियिन सेल्वन-1 का हिंदी में नहीं चला जादू

Ponniyin Selvan- 1 & Vikram Vedha Box Office Collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर 30 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-1 (Ponniyin Selvan 1) और विक्रम वेधा करिश्मा करने से चूक गई हैं। लगातार इन फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) को दर्शकों ने बिलकुल नकार दिया है और यही हाल रहा था तो यह फिल्म जल्द पर्दे से हट जाएगी।

इसी तरह मणि रत्नम (Mani Ratnam) द्वारा निर्देशित फिल्म पीएस 1 भी रेंग रही है। हिंदी के दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद नहीं आई। हालांकि बाकी जगहों पर इसकी कमाई शानदार हो रही है लेकिन हिंदी में दूसरे सोमवार से ही इस फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली।

100 करोड़ में शामिल नहीं हो पाएगी विक्रम वेधा

अगर कलेक्शन ऐसे ही रहा तो 100 करोड़ क्लब में शामिल होना इस फिल्म के लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा। जानकारी के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे बुधवार को 1.40 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 71.78 करोड़ रुपये हो गई है। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा की कमाई संतोषजनक नहीं है। हालांकि विक्रम वेधा ने 10.58 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी।

हिंदी में नहीं चला पीएस 1 का जादू

दुनियाभर में इस फिल्म ने अब तक 408.4 करोड़ की कमाई की, तो वहीं भारत में पीएस-1 ने 224. 59 करोड़ का कारोबार किया है। हिंदी भाषा में पीएस1 ने अब तक 19 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म ने सबसे जबरदस्त कमाई तमिल भाषा में की है। तमिल में फिल्म ने लगभग 184.3 करोड़ की कमाई की।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article