बॉलीवुड

Sanjay Dutt ने किया ऐसा काम, लोग बोले- 'बाबा दिल जीत लिया...'

Sanjay Dutt Video: बॉलीवुड के स्टार एक्टर संजय दत्त अक्सर चर्चा में रहते हैं। गणेश चतुर्थी पर वह राहुल कनाल के घर बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। वहां उनके एक खास अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया।

Image

संजय दत्त ने जीता दिल (pic credit-instagram)

Sanjay Dutt Video: बॉलीवुड के स्टार एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) अक्सर अपनी फिल्मों और अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के मौके पर वो मुंबई में नेता राहुल कनाल के घर बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात....(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-पैपराजी से बचकर अंबानी के गणेश उत्सव में पहुंचे Shah Rukh Khan, तस्वीर हुई वायरल)

संजय दत्त ने जीता दिल

गणेश चतुर्थी के मौके पर संजय दत्त मुंबई में नेता राहुल कनाल के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। वहां से बाहर निकलते समय उनकी नजर एक घायल फोटोग्राफर पर पड़ी। संजय ने तुरंत रुककर उसका हाल पूछा। वीडियो में संजय दत्त अपनी कार में बैठने से पहले फोटोग्राफर से पूछते हैं, “कैसा है तू?” इस पर फोटोग्राफर ने बताया कि एक ऑटो वाले ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उसे चोट लग गई। इसके बाद संजय ने उसे अपने मैनेजर गौरव दुबे से बात करने के लिए कहा। फोटोग्राफर ने बताया कि गौरव उसका फोन नहीं उठाते। इस पर संजय ने उसे भरोसा दिलाया कि वह खुद उससे संपर्क करेंगे और कहा, “मैं करता हूं।” इसके बाद संजय अपनी कार में बैठकर अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में शामिल होने एंटीलिया के लिए रवाना हो गए।

संजय दत्त के इस अंदाज की सोशल मीडिया पर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बाबा का दिल बहुत बड़ा है।” वहीं एक दूसरे यूजर ने उन्हें “रियल हीरो” बताया। वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में नजर आए थे, जो 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके अलावा उन्होंने सलमान खान के साथ ‘7 डॉग्स’ में कैमियो भी किया।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article