बॉलीवुड

Phone Bhoot Trailer: जानें कब उठेगा फोन भूत के ट्रेलर से पर्दा, कटरीना, सिद्धांत और ईशान स्टारर धूम मचाने को तैयार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 02:23 PM IST

Phone Bhoot Trailer: फिल्म फोन भूत का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर केवल दो दिनों में रिलीज होने के लिए तैयार है। कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर इस फिल्म में लीड रोल निभाने वाले हैं।

Image

Phone Bhoot Trailer: जानें कब उठेगा फोन भूत के ट्रेलर से पर्दा, कटरीना, सिद्धांत और ईशान स्टारर धूम मचाने को तैयार

Phone Bhoot Trailer: फिल्म फोन भूत का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर केवल दो दिनों में रिलीज होने के लिए तैयार है और इसमें बॉलीवुड के लेटेस्ट ट्रायो- कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर के मजेदार आकर्षण को देखने के लिए इंतजार खत्म होने वाला है। हाल में फोनभूत की कास्ट ने एक हिलेरियस वीडियो जारी किया था जिसमें कैटरीना, सिद्धांत और ईशान को एक फन राइड पर जाने से रोकने की कोशिश करते नजर आ रही थी। इसके बाद अब निर्माताओं ने उनका एक और हंगामेदार वीडियो रिलीज किया है, जो इतना मजेदार है कि हसंते हसंते लोगों की पेट में दर्द हो जाएगा।

इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर दोनों प्रमोशन के लिए तैयार हो रहे हैं और कटरीना कैफ उनके साथ भूत बनकर मजे ले रही हैं। हाल ही में मेकर्स द्वारा खुलासा किया गया था कि टरीना कैफ इस अपकमिंग फिल्म में भूत के अवतार में आ रही हैं। ऐसे में फिल्म रिलीज होने पर इस तिकड़ी को देखना निश्चित ही बहुत मजेदार होगा। निर्माताओं ने हाल ही में एक पोस्टर के साथ खुलासा किया कि कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान अभिनीत अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फोन भूत का ट्रेलर 10 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा "रेडी, सेट एंड फ़्लिक, #PhoneBhootTrailer दो दिनों में आपके पास आ रहा है।" गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित और रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ द्वारा लिखित, फोन भूत एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है, जिसके हेड रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं। यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

इन फिल्मों से होगी टक्कर

कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान अभिनीत अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फोन भूत की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते से होगी। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, तबू, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान लीड रोल में हैं। वहीं इस दिन सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी की फिल्म डबल एक्स एल भी रिलीज हो रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article