Milind Soman on Nude Photoshoot Controversy: बॉलीवुड के फिटनेस आइकॉन और एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman) फिर से पुराने विवाद में सुर्खियों में आ गए हैं। बात है 1995 के उस मशहूर फुटवियर ऐड की, जिसमें मिलिंद और मॉडल मधु सप्रे (Madhu Sapre) ने पूरी तरह न्यूड पोज दिया था सिर्फ जूते पहने हुए थे और उनके चारों ओर एक सांप लिपटा हुआ था। ये फोटोशूट उस समय इतना विवादास्पद रहा कि 14 साल तक कोर्ट के चक्कर काटने पड़े। अब इस मामले को लेकर मिलिंद सोमन ने चुप्पी तोड़ी है। मिलिंद सोमन ने Zoom को दिए इंटरव्यू में इस मुद्दे पर खुलकर बात की। तो चलिए जानते हैं मिलिंद सोमन ने इस मुद्दे पर क्या कहा है।
मिलिंद सोमन ने कही ये बात
Zoom से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में मिलिंद सोमन ने फोटोशूट को लेकर विवाद पर बात की। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आज सोशल मीडिया के जमाने में अगर ऐसा कुछ होता तो कितना बड़ा हंगामा मच जाता। मिलिंद सोमन ने न्यूड फोटोशूट पर हुए बैकलैश पर बात करते हुए कहा कि 'मैंने इसके बारे में कभी सोचा ही नहीं। मैं 30 साल का था, एजेंसी मेरे पास आई और मैंने उससे पहले भी न्यूड मॉडलिंग की थी एक अखबार के फ्रंट पेज पर भी और तब कोई शोर नहीं हुआ था। लेकिन इस बार समस्या महिला मॉडल के साथ थी।' एक्टर ने आगे कहा कि 'कानूनी धारा महिला मॉडल के साथ सेक्सुअल एक्सप्लॉइटेशन से जुड़ी थी। आर्ट बनाम अश्लीलता से ज्यादा वो मुद्दा था। लोग अक्सर मुश्किल को गलत समझ लेते हैं। क्योंकि हमारे देश में न्यूडिटी अपने आप में कोई क्राइम नहीं है जैसा अमेरिका में है। अमेरिका में न्यूज घूमना पकड़े जाते हैं और गिरफ्तार कर लेते हैं। लेकिन भारत में अलग-अलग कारणों से लोग न्यूज घूमते हैं और वो हमारे कल्चर का हिस्सा हैं। जैसे अमेरिका में भीख मांगना गैरकानूनी है, लेकिन भारत में भीख मांगना एक बड़ी चीज है।'
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं मिलिंद सोमन
एक्टर मिलिंद सोमन अपने इस इंटरव्यू के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहते हैं। मिलिंद सोमन ने अपने से 25 साल छोटी अंकिता कोंवर से शादी करके सबको हैरान कर दिया था। मिलिंद सोमन के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
