Dhurandhar 2 BO Day 4: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' इस 19 मार्च को रिलीज हुई थी, जिसे देख लाखों की जनता सिनेमाघरों में उमड़ी थी। फिल्म का पहला भाग 2025 में रिलीज हुआ था जिसने दर्शकों को एक नया स्पाई वर्ल्ड दिखाया जिसकी जनता फैन हुई। अब 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर आंधी-तूफान खड़ा कर दिया है क्योंकि इसके सस्पेंस और ट्विस्ट ने सभी को देखने पर मजबूर कर दिया। यही वजह है कि फिल्म इन दिनों ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 400 करोड़ पार का कलेक्शन कार चुकी। इस रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने कल यानी रिलीज के चौथे दिन कितनी कमाई कर डाली।
फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) को बीते दिन रविवार के चलते कमाई में ज्यादा मुनाफा हुआ। चौथे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 114.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर डाला। भारत के साथ-साथ फिल्म को विदेश में भी काफी प्यार मिल रहा है, तभी इसने वर्ल्ड वाइड 691.32 का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 454. 12 करोड़ रुपए कमाए हैं। सिर्फ यही नहीं पेड रिव्यू में भी फिल्म ने 43 करोड़ रुपए अपने खाते में जमा किए थे। पहले दिन 102.55 करोड़ की ओपनिंग, दूसरे दिन 80.72 और तीसरे दिन 113 करोड़ रुपए बॉक्स ऑफिस पट तोड़े। फिल्म की इस धुआंधार कमाई के आगे अन्य फिल्मों के रिकार्ड ने घुटने टेक दिए हैं।
ये पहली बार हुआ है कि किसी भारतीय फिल्म ने सिर्फ पाँच दिन के भीतर ही 500 करोड़ क्लब फिल्मों में अपनी जगह बनाई। धुरंधर 2 ने एनिमल, पुष्पा 2, जवान जैसी कई फिल्मों को धोबी पछाड़ दिया। बात करें कलाकारों की एक्टिंग कि तो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी ने अपनी दमदार अभिनय से दिल जीत लिया।
