Pathaan Day 13 Box Office Early Estimates: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की हालिया रिलीज एक्शन एंटरटेनर फिल्म पठान ने अपने पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला शुरु कर दिया था, जो दूसरे वीकेंड तक जारी रहा था। फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड तक वर्ल्डवाइड 850 करोड़ रुपये का कारोबार पूरा कर लिया था, जिसकी उम्मीद बहुत कम लोगों को थी। फिल्म पठान (Pathaan) देश में भी शानदार परफॉर्म कर रही है, जिसका पूरा श्रेय शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के चार्म को जाता है। शाहरुख खान सालों बाद फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं, जिस कारण दर्शक उन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। अगर बात फिल्म के दूसरे मंडे यानि कि 13वें दिन की करें तो पठान की कमाई में 12वें दिन के मुकाबले 40 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
बॉक्स ऑफिस इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में पठान के 13वें दिन के अर्ली एस्टिमेट्स के बारे में जानकारी दी है और बताया है कि इसकी दूसरे मंडे की कमाई थोड़ी कम रही है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म पठान ने 13वें दिन अपने खाते में केवल 8 करोड़ रुपये जोड़े हैं। पठान ने अब तक एक भी दिन सिंगल डिजिट आंकड़ा दर्ज नहीं कराया था, जिस कारण 13वें दिन की कमाई को थोड़ा कम माना जा रहा है।
फिल्म पठान को देशवासियों ने कमाल का रिस्पांस दिया है। शाहरुख खान स्टारर एक्शन एंटरटेनर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी कमाई की कि कई सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। पठान शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी ग्रोसर साबित हुई है और इसने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की बिगेस्ट ग्रोसर्स की लिस्ट में भी एंट्री मार ली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है क्योंकि दर्शक किंग खान पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
