बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की फिल्म Pathaan के सपोर्ट में उतरे अर्जुन कपूर, कहा- ‘लोकतंत्र में सभी को..’

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 10, 2023, 09:14 AM IST

Pathaan Controversy: शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने फिल्म पर छिडे़ विवाद को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है। अर्जुन कपूर ने अपने इस बयान में पठान का सपोर्ट किया है।

Image

Arjun Kapoor on Pathan Controversy

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान की फिल्म पठान के सपोर्ट में आए अर्जुन कपूर।
  • आज फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज किया जाना है।
  • पठान के गाने बेशरम रंग की वजह से विवाद छिड़ा हुआ है।

Pathaan Controversy: शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) का आज 10 जनवरी 2022 को ट्रेलर जारी होने वाला है। ट्रेलर रिलीज के लिए शाहरुख खान के फैंस काफी उत्सुक हैं। आज सुबह 11 बजे पठान का ट्रेलर यश राज फिल्म द्वारा जारी कर दिया जाएगा। ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म को लेकर खड़ा हुआ विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने फिल्म पर छिड़े विवाद पर बड़ा बयान जारी किया है। अर्जुन कपूर ने अपने इस बयान में पठान का सपोर्ट किया है और आर्टिस्ट के लोकतांत्रिक अधिकारों के बारे में भी बात की है। अर्जुन कपूर फिलहाल अपनी फिल्म कुत्ते (Kuttey) की प्रमोशन में बिजी हैं। अर्जुन कपूर की यह फिल्म 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच पठान को लेकर अर्जुन कपूर का कमेंट तेजी से वायरल हो रहा है।

पठान विवाद पर क्या बोले अर्जुन कपूर?

शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर खड़े हुए विवाद के बारे में बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम लोगों को हमारे सेंसर बोर्ड और केंद्र सरकार पर भरोसा रखना है, जो एक साथ काम करते हैं। हम सभी जानते हैं कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को होता है, लेकिन एक कलाकार के तौर पर हमें वह करना पड़ता है, जो फिल्म की डिमांड है।'

इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने आगे कहा, 'हमारा काम फिल्म की जरूरत को पूरा करना है और इसके बाद फिल्म को दर्शकों को सौंप देना है। वही फैसला कर सकेंगे कि यह फिल्म उनकी भावनाओं को आहत कर रही है या नहीं। जब भी कोई फिल्म बनती है, एक पूरा प्रोसेस फॉलो किया जाता है। इस प्रोसेस में हमें लोकतंत्र के नियमों को फॉलो करना चाहिए।'

बेशरम रंग गाने पर छिड़ा विवाद

इस बीच बता दें कि फिल्म पठान को लेकर विवाद मूवी के गाने बेशरम रंग को लेकर शुरू हुआ था। बेशरम रंग गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की बिकीनी पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article