टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सलमान खान के शो में सालों बाद होगी शाहरुख खान की वापसी! अब्दु रोजिक को मिलेगा खास तोहफा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 9, 2023, 12:16 PM IST

Bigg Boss 16: बॉलीवुड स्टार सलमान खान और शाहरुख खान एक बार फिर बिग बॉस के सेट पर जल्द ही नजर आने वाले हैं। फैंस दोनों को एक साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब खबर सामने आ रही हैं कि शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान का प्रमोशन करने के लिए इस हफ्ते बिग बॉस में नजर आने वाले हैं।

Image

Salman Khan and Shah Rukh Khan in Bigg Boss

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 में नजर आएंगे शाहरुख खान।
  • सलमान खान संग पठान का करेंगे प्रमोशन।
  • अब्दु रोजिक को मिलेगा बड़ा तोहफा।

Bigg Boss 16: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दोनों एक्टर अब एक बार फिर बिग बॉस के सेट पर एक साथ नजर आने वाले हैं। अब बॉलीवुड के इन दोनों सुपरस्टार को एक साथ देखने का इंतजार जल्द हो समाप्त हो जाएगा। अब खबर सामने आ रही हैं कि शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान (Pathaan) का प्रमोशन करने के लिए इस हफ्ते बिग बॉस में नजर आने वाले हैं। बिग बॉस 16 के इस वीकेंड का वार में शाहरुख खान बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले हैं। पठान को हिट बनाने के लिए सलमान खान भी शाहरुख का साथ देते नजर आने वाले हैं।

ऐसे में एक खबर सामने आ रही है कि अब्दु रोजिक इसी हफ्ते बिग बॉस के घर को अलविदा कह देंगे। खुद अब्दु रोजिक ने इस बात को माना है कि वह शाहरुख खान के काफी बड़े फैन हैं। यही वजह है कि कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अब्दु को बिग बॉस के घर से बाहर लाने के लिए शाहरुख खान की घर में एंट्री होगी।

अब्दु रोजिक को मिलेगा बड़ा तोहफा

बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ' अब्दु रोजिक 12 जनवरी को बिग बॉस से बाहर हो जाएंगे। हालांकि यह एपिसोड शुक्रवार या शनिवार को टेलीकास्ट किया जा सकता है। शो के मेकर्स ने अब्दु रोजिक की डेट्स 12 जनवरी तक ही ली थीं। अब यही वजह है कि अब्दु घर के बाकी सदस्यों को अलविदा कहकर शो से बाहर हो जाएंगे। हालांकि अब्दु को घर से बाहर ले जाने के लिए एक स्पेशन सदस्य की घर में एंट्री होने वाली है'। बिग बॉस फैंस का मानना है क्योंकि अब्दु, शाहरुख खान के काफी बड़े फैन हैं इसलिए उनकी शाहरुख खान से मुलाकात भी करवाई जाएगी।

बिग बॉस से होगी पठान प्रमोशन की शुरुआत

इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पठान की स्टारकास्ट फिल्म की प्रमोशन की शुरुआत बिग बॉस से ही करने वाले हैं। बता दें कि फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article