बॉलीवुड

Pathaan Trailer: पठान के ट्रेलर में शाहरुख खान संग नजर आएंगे 'भाईजान'! जानिए क्या है मेकर्स का प्लान?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 9, 2023, 03:09 PM IST

Pathaan Trailer: बॉलीवुड फिल्म पठान (Pathaan) के ट्रेलर को लेकर काफी सुर्खियां बनी हुई हैं। बॉलीवुड फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि क्या फिल्म के ट्रेलर में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ सलमान खान (Salman Khan) भी नजर आने वाले हैं। इस पर पठान के मेकर्स ने अपना प्लान बनाकर तैयार कर लिया है।

Image

Shah Rukh Khan Film Pathaan Trailer

KEY HIGHLIGHTS
  • पठान का ट्रेलर कल सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा।
  • ट्रेलर में सलमान खान को देखने के लिए फैंस बेताब हैं।
  • मेकर्स ने फिल्म में सलमान के कैमियो पर सस्पेंस बना रखा है।

Pathaan Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) का ट्रेलर काफी चर्चाओं में बना हुआ है। फिल्म पठान का ट्रेलर कल 10 जनवरी 2023 को सुबह 11 बजे रिलीज किया जाना है। इससे पहले शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का एक टीजर जारी किया गया था जो फैंस को काफी पसंद आया था। तमाम विवादों के बावजूद फिल्म पठान को देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड फैंस के मन में यह सवाल गूंज रहा हैं कि क्या फिल्म पठान के ट्रेलर में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ सलमान खान (Salman Khan) भी नजर आने वाले हैं। इस पर पठान के मेकर्स ने अपना प्लान बनाकर तैयार कर लिया है। सलमान खान का फिल्म पठान में एक कैमियो हैं इसपर कई बार खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि अभी तक फिल्म से सलमान खान का लुक जारी नहीं किया गया है। आइए जानते हैं मेकर्स ने इसपर क्या प्लान बनाया है।

सलमान खान को ट्रेलर में मिलेगी जगह?

पठान के ट्रेलर को लेकर अब कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि पठान के ट्रेलर में अब सलमान खान के कुछ शॉट्स भी देखने को मिल सकते हैं। इस पर मेकर्स के प्लान की बात करें तो उन्होंने कुल 2 ट्रेलर रेडी किए हैं एक सलमान खान के साथ और दूसरी बिना सलमान खान वाला ट्रेलर। अब कल कौन सा ट्रेलर जारी किया जाएगा इसकी पुष्टि मेकर्स के द्वारा नहीं की गई है। हालांकि सलमान खान को ट्रेलर में बड़े ही सस्पेंस वाले अंदाज से दिखाया जाएगा। ताकि फिल्म को लेकर फैंस को बीच उत्सुकता को और भी बढ़ाया जा सके।

पठान को लेकर विवाद जारी

इस बीच शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग (Besharam Rang) को लेकर खड़ा हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया से लेकर देश के कई हिस्सों में लोग फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article