Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। कपल के एयरपोर्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। एयरपोर्ट पर पैपराजी को देखकर परिणीति और राघव काफी मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। फैंस कपल की शादी के लिए काफी एक्साइटेड है। कपल की ग्रैंड वेडिंग उदयपुर में होगी। कपल की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस शादी में परिवार के साथ-साथ करीबी दोस्त शामिल होंगे।
परिणीति और राघव अपनी शादी में डिजाइनर आउटफिट में नजर आएंगे। फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा को हाल ही में पैपराजी ने स्पॉट किया। पैपराजी ने पूछा कि आप नेता राघव चड्ढा अपनी शादी में आपके डिजाइन आउटफिट पहनने वाले हैं। डिजाइनर पवन ने इस बात को कंफर्म कर दिया है। फैंस राघव के बाद अब परिणीति के डिजाइनर के बारे में जानना चाहते हैं।
शादी में राघव पहनेंगे पवन सचदेवा के डिजाइनर आउटफिट
शादी में परिणीति मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर लहंगा पहनेंगी। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कपल उदयपुर के लीला पैलेस में 24 सितंबर को शादी करेगा। इस हाई प्रोफाइल शादी में सुरक्षा के सारे इंतजाम होंगे। कपल की शादी में नो फोन पॉलिसी रखी गई है। परिणीति से पहले विक्की- कैटरीना, सिद्धार्थ - कियारा ने अपनी शादी को प्राइवेट रखा था। इसी साल मई महीने में परिणीति -राघवल ने सगाई की थी। फैंस कपल को नई शुरुआत के लिए ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।
