भोजपुरी

'आपका जाना मेरे लिए...गम में डूबीं Kajal Raghwani, एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़

Kajal Raghwani Post: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने भावुक पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया, जिसे देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए।

Image

काजल राघवानी के पिता का निधन (pic credit-instagram)

Kajal Raghwani Post: भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) काजल राघवानी (Kajal Raghwani) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच काजल राघवानी पर अचानक से दुखों का पहाड़ टूट गया। दरअसल भोजपुरी एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है। काजल राघवानी का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर सभी लोग इमोशनल हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-शादीशुदा होकर भी काजल राघवानी की हर अदा पर फिदा थे खेसारी लाल यादव, आज है 36 का आंकड़ा!!)

kajalraghwani

काजल राघवानी के पिता का निधन (pic credit-instagram)

काजल राघवानी के पिता का निधन

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में काजल ने लिखा, ' पापा आपका जाना मेरे लिए असहनीय छति है। आपके द्वारा दिए गए संस्कार और आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। ईश्वर आपकी पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें भावभीनी श्रद्धांजलि। काजल राघवानी का ये पोस्ट इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्ट पर सभी लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। स्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, शिल्पी राघवानी और रिंकू घोष समेत कई बड़े एक्टर्स ने काजल के पिता की मौत पर दुख जताया है।

छाई रहती हैं काजल राघवानी

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। काजल का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही छा जाता है। काजल राघवानी ने सुपरस्टार पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक के साथ काम किया है। काजल राघवानी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार रहते हैं। बताते चलें कि काजल राघवानी ने एक से एक फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेरा हैं। साथ ही वो म्यूजिक वीडियोज में भी धमाल मचा देती है। उनके गाने यूट्यूब पर आते ही वायरल हो जाते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article