Parineeti Chopra Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मुंबई लौट आई हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से दिल्ली में अपने पति राघव चड्ढा के साथ क्व़ॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही थी। एक्ट्रेस मुबंई एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस बेहद खूश नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस अकेले एयरपोर्ट पर दिखाई दी तो पैप्स ने राघव चड्ढा को लेकर सवाल पूछा। एक्ट्रेस का क्यूट जेश्चर फैंस को पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में परिणीति व्हाइट स्वेट शर्ट और डेनिम जींस में दिखाई दी। एक्ट्रेस ने मांग में सिंदूर लगाया है। एक्ट्रेस ने पैपराजी को देखकर पोज दिया। तभी फोटोग्राफर्स ने परिणीति से पूछा कभी आए हमारे जीजू के साथ। परिणीति स्माइल करते हुए दिखाई दी। फोटोग्राफर्स ने आगे कहा, जीजू को बोलना हमने याद किया है। एक्ट्रेस कहती हैं कि मैं अभी बोलूंगी। एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा वायरल वीडियो
परिणीति और राघव ने उदयपुर में 24 सितंबर को शादी की थी। कपल की गैंड वेडिंग में फिल्म स्टार्स से लेकर राजनेता तक शामिल हुए थे। परिणीति- राघव की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। वहीं, परिणीति के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अक्षय कुमार के साथ मिशन रानीगंज में नजर आई थीं। एक्ट्रेस के काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
