बॉलीवुड

'Animal' छोड़कर क्यों चुनी थी Parineeti Chopra ने दिलजीत दोसांझ की 'Amar Singh Chamkila', सच्चाई जान हैरान हुए फैन्स

Parineeti Chopra on Choosing Amar Singh Chamkila Over Animal: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' को ठुकरा दिया था और इसकी जगह दिलजीत दोसांझ की 'अमर सिंह चमकीला' चुनी थी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में 'एनिमल' की जगह 'अमर सिंह चमकीला' चुनने की एक्ट्रेस ने सच्चाई बताई है।

Image

Parineeti Chopra Reveals on Choosing Amar Singh Chamkila Over Animal

Parineeti Chopra Reveals on Choosing Amar Singh Chamkila Over Animal: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' (Animal) साल 2023 में रिलीज हुई थी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस मूवी में रणबीर कपूर के अपोजिट मेकर्स ने साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को कास्ट किया था। फिल्म ने दोनों की जोड़ी ने ऑनस्क्रीन आग लगा दी थी। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि रश्मिका मंदाना से पहले फिल्म 'एनिमल' में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की कास्टिंग हुई थी लेकिन उन्होंने इस मूवी की जगह दिलजीत दोसांझ की 'अमर सिंह चमकीला' को चुना। अब परिणीति चोपड़ा ने 'एनिमल' की जगह 'अमर सिंह चमकीला' (Amar Singh Chamkila) को चुनने की असली वजह बताई है।

रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' पर परिणीति चोपड़ा ने शिरकत की थी। इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने रणबीर स्टारर 'एनिमल' के ऑफिस को ठुकराने के बारे में असली सच्चाई बताई है। परिणीति चोपड़ा ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि ऊपर वाले ने मेरे लिए और भी अच्छी प्लानिंग की थी।'

परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था। यह मूवी सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से 'अमर सिंह चमकीला' को अच्छे रिव्यू मिले थे। फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने अमरजोत कौर का किरदार निभाया था। फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर आधारित थी।

रणबीर कपूर की 'एनिमल' की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म में बॉबी देओल ने विलेन की भूमिका निभाई थी। रणबीर और बॉबी की ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखकर फैन्स बेहद खुश हुए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article