बॉलीवुड

मां बनने के बाद परिणीति चोपड़ा ने किया ऐसा पोस्ट, फैंस की छूट गई हंसी

Parineeti Chopra Latest Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में मां बनी हैं। इस बीच परिणीति चोपड़ा का एक मजेदार पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। परिणीति चोपड़ा ने मां बनने के बाद अपना अनुभव शेयर किया है। आइए नजर डालते है पोस्ट पर

Image

pic credit- Parineeti Chopra instagram

Parineeti Chopra Latest Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात से उनके फैंस काफी खुश हैं। वहीं परिणीति की फैमिली भी इस बात की खुशी मना रही है। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो मां बन गई हैं। इस बीच बॉलीवुड की हुस्न परी परिणीति चोपड़ा का एक और पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। परिणीति के लेटेस्ट पोस्ट को देख लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इसपर...

परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया मजेदार पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जिसपर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। उन्होंने आमिर खान की मशहूर फिल्म अंदाज़ अपना अपना का एक मजेदार क्लिप डाला, जिसमें आमिर का किरदार पहले जोर से हंसता है, फिर घबरा कर रोने लगता है। क्लिप के आखिर में डबिंग में आवाज है खत्म (फिनिश्ड, टाटा बाय बाय)। इस वीडियो के टाइटल पर परिणीति ने लिखा, 'मैं, जब समझ आया कि अब मैं पूरी मां हूं, बस प्रेग्नेंट नहीं रही।' परिणीति चोपड़ा के इस स्टोरी को देखकर लोगों की हंसी निकल गई है। बीते दिनों परिणीति ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'सबके मैसेज के लिए थैंक यू हर एक को अलग-अलग रिप्लाई नहीं कर पा रही, लेकिन जान लो हमने हर मैसेज पढ़ा और दिल से सराहा है प्यार, परि और राघव।'

pari news

pic credit- Parineeti Chopra instagram

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी

बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर 2023 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर स्थित द लीला पैलेस में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग ने उन्हें राघव चड्ढा से मिलने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने राघव से मिलने की कोशिश की थी। बाद में दोनों दोस्त बन गए और आगे चलकर एक दूसरे को दिल दे बैठे। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article