बॉलीवुड

Parineeti-Raghav की लंदन में हुई थी पहली मुलाकात, बताया- गूगल पर खंगाली थीं ये चीजें

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 3, 2024, 01:51 PM IST

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी को छह महीने होने वाले हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि दोनों की मुलाकात कहां हुई थी? दोनों के प्यार की शुरुआत कैसे हुई थी।

Image

Parineeti Chopra-Raghav Chadha (credit pic: Instagram)

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। कपल ने पिछले साल 24 सितंबर को उदयपुर में शादी की थी। शादी में कपल के करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। फैंस दोनों को जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। भले ही राघव और परिणीति की शादी हो गई है लेकिन फैंस जानना चाहते हैं कि दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई। कब दोनों की पहली मुलाकात हुई। एक्ट्रेस ने शादी के 6 महीने बाद इस सवाल का जवाब दिया है।

एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो राघव से पहली बार लंदन में मिली थी। इन्हें पॉलिटिक्स और मुझे एंटरटेनमेंट की फील्ड में अच्छा काम करने के लिए अवॉर्ड मिला था।

लंदन में हुई थी राघव और परिणीति की मुलाकात

एक्ट्रेस ने कहा, गणतंत्र दिवस के दिन मैं और राघव साथ में ब्रेकफास्ट कर रहे थे। उनके साथ बिताया हुए आधे घंटे या 40 मिनट बिताने के बाद मुझे लगा कि यहीं वो शख्स है जिससे मैं शादी करना चाहती हूं। मैं इनके बारे में ज्यादा जानती नहीं थी। मैंने कभी राजनीति फॉलो नहीं की। मैंने सबसे पहले गूगल पर इनकी ऐज और फिर शादीशुदा हैं या नहीं ये चेक किया। एक्ट्रेस ने कहा, ये वहीं शख्स हैं जिसका मुझे सालों से इंतजार था। फिर हमने बात की और पहले ही दिन से ही हमारा रिश्ता अच्छा रहा। एक्ट्रेस ने अपने सिंंगिंंग करियर की शुरुआत की। एक्ट्रेस की इस नई शुरुआत में उनके पति राघव सबसे बड़े सपोर्टर रहें।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article