Poonam Pandey Fake Death News: कल तक एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की खबर सामने आ रही थी। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे थे। एक्ट्रेस के मैनेजर ने कहा था कि उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुई है। एक्ट्रेस अब हमारे बीच नहीं रही। एक्ट्रेस अपने होमटाउन में थी। अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पूनम सर्वाइकल कैंसर के बारे में लोगों को जागरुक कर रही हैं। एक्ट्रेस का वीडियो देखने के बाद लोग हैरान रह गए। वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं, मैं आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण बात शेयर करना चाहती हूं। मैं यहां हूं और जिंदा हूं। मैं सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित नहीं हूं। लेकिन दुख की बात है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली जो इस बीमारी से पीड़ित थीं।
जिंदा हैं पूनम पांडे
बाकी कैंसर की तरह सर्वाइकल कैंसर को रोका जा सकता है। इससे बचने के लिए आपको HPV वैक्सीन और कुछ टेस्ट समय-समय पर करवाना चाहिए। हम बस ये चाहते हैं कि इस बीमारी से किसी की जान न जाए। आइए हम एक -दूसरे को इस बीमारी के बारे में जागरुक करें और सुनिश्चित करें की हर महिला को इसके बार में जानकारी हो। एक्ट्रेस ने बताया कि वो 1 बजे लाइव आएगी।
दरअसल कल तक दावा किया जा रहा था एक्ट्रेस की सर्वाइकल कैंसर से मौत हो गई है। इस खबर को जानने के बाद फैंस सन्न रह गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कल से ही उनका परिवार फोन नहीं उठा रहा था। वहीं, उनके करीबी दोस्तों का कहना था कि पूनम ने कभी बताया नहीं कि वो सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित है। लोगों को पहले से ही ये कोई पब्लिसिटी स्टंट लग रहा था।
