बॉलीवुड

Parineeti-Raghav Wedding: परी- राघव की संगीत सेरेमनी में सीएम अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान ने जमकर किया एन्जॉय, वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 24, 2023, 11:48 AM IST

Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ गई है। कपल के संगीत सेरेमनी में पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने परफॉर्म किया। संगीत सेरेमनी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

Parineeti- Raghav sangeet (credit pic: instagram)

Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की संगीत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कपल ने अपने संगीत सेरेमनी में 90 की थीम को रखा था। परिणीति के संगीत में पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने परफॉर्म किया। नवराज हंस के गानों पर परिणीति -राघव से लेकर सभी मेहमान थिरकते हुए नजर आए। संगीत सेरेमनी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पंजाबी सिंगर परफॉर्म कर रहे हैं और उनके धमाकेदार गानों पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने पंजाबी के साथ-साथ कई बॉलीवुड गाने भी गाए। सिंगर ने अपनी खूबसूरत आवाज से हर किसी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर परिणीति -राघव की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो रही है। फोटो में परिणीति व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस व्हाइट लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

परणीति- राघव की संगीत में नवराज हंस ने किया परफॉर्मेंस

परिणीति की शादी में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा नहीं आई। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस अपने काम की वजह से परिणीति की शादी में शामिल नहीं हो सकी। एक्ट्रेस ने अपनी बहन के लिए सोशल मीडिया पर प्यार भरा पोस्ट लिखा था। परिणीति और राघव की ग्रैंड वेडिंग में सितारों और राजनेताओं ने शिरकत की है। फैंस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article