Happy Birthday Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन सिस्टर हैं। लेकिन उन्होंने फिल्मों में आने के लिए कभी भी प्रियंका का साहरा नहीं लिया। एक्ट्रेस जब विदेश से भारत लौटीं तो उन्होंने यशराज प्रोडक्शन की पीआर टीम के साथ काम करना शुरू कर दिया। परिणीति ने कभी नहीं सोचा था कि वो फिल्मों में आएंगी। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म सात खून माफ के सेट पर उनकी एक्टिंग में दिलचस्पी बढ़ीं। फिल्मों के प्रमोशन के दौरान परिणीति को एहसास हुआ कि उन्हें फिल्मों में काम करना चाहिए। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग स्कूल ज्वाइन किया। परिणीति ने इससे पहले ऐसी ही कास्टिंग डायरेक्टर के सामने ऑडिशन दिया था। परिणीति का ऑडिशन वीडियो आदित्य चोपड़ा को बेहद पसंद आया था। इसके बाद आदित्य ने परिणीति को एक साथ तीन फिल्में ऑफर की।
परिणीति ने रणवीर सिंह की फिल्म लेडी वर्सेज रिकी बहल में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के साथ फिल्म इश्कजादे में नजर आई थीं। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। एक्ट्रेस रियल लाइफ में बेहद लग्जिरियस लाइफ जीती हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी प्रॉपर्टी, इनकम और नेटवर्थ के बारे में बता रहे हैं।
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं परिणीति
परिणीति के पास कुल 8 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। एक्ट्रेस ने अपनी ज्यादातर संपत्ति फिल्मों से कमाई है। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस कई ब्रांड्स का भी विज्ञापन करती हैं। वो कई प्रोडक्ट्स की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं। एक्ट्रेस के पास मुंबई में समुद्र किनारे शानदार आलीशान घर है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास ए6, जगुआर एक्सजेएल और ऑडी क्यू 5 जैसी गाड़ियां हैं। परिणीति के घर की कीमत 22 करोड़ रुपये है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। एक्ट्रेस पिछले दो दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।
