बॉलीवुड

परिणीति चोपड़ा ने गूगल कर निकाला था राघव चड्ढा का कच्चा चिट्ठा, प्यार में पड़ने से पहले उठाया था कदम

Parineeti Chopra & Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में खुलासा किया कि राघव चड्ढा संग डेट के अगले दिन उन्होंने एक कदम उठाया। प्यार में पड़ने से पहले एक्ट्रेस ने राघव को लेकर सभी जानकारियां निकालने के लिए गूगल का सहारा लिया था। यहाँ पढ़िए ये पूरी खबर।

Image

Image Source: Parineeti Chopra Instagram

Parineeti Chopra & Raghav Chadha: बॉलीवुड दुनिया के पसंदीदा कपल में से एक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। परिणीति अपनी फिल्मों के लिए तो राघव राजनीति के चलते लोगों के बीच बने रहते हैं। दोनों ने साल 2023 में एक दूजे के साथ सात फेरे लेकर शादी की। हाल ही में ये कपल कपिल शर्मा के शो 'दी ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में पहुंचे। दोनों ने इस शो में जमकर मस्ती की और शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी कई खुलासे किए। इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने कुछ ऐसा बताया जिसे सुन सब चौंक गए।

'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' (The Great Indian Kapil Show) के मंच पर परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने बताया कि उन्होंने गूगल कर पति राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के बारें में जानकारी निकाली थी। परिणीति चोपड़ा ने पहली डेट के बाद गूगल पर राघव चड्ढा की हाइट और क्या वो शादीशुदा जैसी चीजें सर्च किया था। इसी के साथ एक्ट्रेस ने संसद के क्या क्या काम होते हैं वो भी गूगल से जानना चाहा। इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हे लंबी हाईट वाले लड़के काफी पसंद है। ये सुन कपिल शर्मा और ऑडियंस बहुत हँसती है। बता दें दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी और वहीं से इनकी की प्रेम कहानी ने जन्म लिया।

कपिल शर्मा के शो में राघव ने खुलासा किया कि वो दोनों जल्द ही गुड न्यूज भी देंगे। बता दें राघव चड्ढा राज्य सभा के सांसद और साथ ही 'आम आदमी पार्टी' के नेता भी हैं। राघव और परिणीति आए दिन सोशल मीडिया पर कपल गोल्स देते हैं। दोनों ही एक दूजे के साथ अच्छी शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article