Parineeti chopra and Raghav Chadha Wedding Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने 24 सितंबर 2023 को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग शादी कर ली है। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में एक ग्रैंड वेडिंग की है। परिणीति और राघव की शादी के फोटोज और वीडियोज लगातार सामने आ रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राघव और परी जयमाला के बाद स्टेज पर ही नाचते नजर आ रहे हैं। राघव चड्ढा ने एक हाथ में छाता पकड़ा हुआ है, वहीं दूसरी ओर परिणीति डांस मूव करती नजर आ रही हैं। परी और राघव का ये वीडियो फैंस का काफी पसंद आ रहा है, आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
राघव और परिणीति ने जयमाला के बाद किया डांस
सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो परिणीति और राघव की जयमाला सेरेमनी के बाद का है, क्योंकि दोनों के गले में माला डली हुई साफ दिख रही है। इस वीडियो में दोनों ही एक साथ हल्का हल्का डांस करते दिख रहे हैं।
दोनों का ये डांस बिल्कुल नैचुरल है, पहले से प्लान किया हुआ नहीं लग रहा है। सबसे बड़ी बात यह की दोनों ही वीडियो में काफी खुश नजर आ रहे हैं। परिणीति और राघव दोनों को ही सितारों से लेकर आम आदमी तक हर कोई शादी की बधाई दे रहा है।
