शहर

अमृतसर में AAP सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या, 7 से 8 राउंड हुई फायरिंग गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचा था, दोस्त भी घायल

Image

अमृतसर में AAP सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या

पंजाब के अमृतसर जिले के चीते कलां गांव में सोमवार शाम गोलीबारी की घटना में तीरथ सिंह की मौत हो गई,जबकि उनके साथ मौजूद दोस्त रंजीत सिंह घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। हमले में 7 से 8 राउंड फायरिंग की गई।

अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवलजीत सिंह चहल ने इस हमले को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायल तीरथ सिंह को अस्पताल ले जाया गया,जहां उनकी मौत हो गई। उनके दोस्त रंजीत सिंह हमले में घायल हैं उनका इलाज जारी है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने जांच की और पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं।

पुरानी रंजिश में हमले की आशंका

एसएसपी के अनुसार, शुरुआती जांच में वारदात के पीछे पुरानी निजी रंजिश सामने आई है। पुलिस ने कहा कि यह मामला गैंगवार का नहीं लगता। उन्होंने कहा कि हमले में शामिल बताए जा रहे लोगों के नाम सामने आए हैं और उनके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने जिन लोगों के नाम बताए हैं, उनमें गुरजीत सिंह, गुरजंत सिंह, हरकीर सिंह उर्फ हकी, गोरा नाम का व्यक्ति और गांव का नंबरदार शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

AAP से जुड़ा है मृतक का परिवार

एसएसपी ने बताया कि तीरथ सिंह का परिवार आम आदमी पार्टी से जुड़ा है। उनके भाई करेल सिंह ब्लॉक समिति के सदस्य हैं, जबकि उनकी मां गांव की सरपंच हैं। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article