Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति और राघव अब ऑफिशियली पति और पत्नी हैं। दोनों ने उदयपुर में एक ग्रैंड वेडिंग कर ली है। जिसके बाद अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आज शाम 4.30 से 6 बजे तक राघव और परिणीति उदयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। दोनों की शादी की तस्वीरों का भी फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है, जो जल्द ही शेयर की जा सकती हैं। आज दिल्ली में परिणीति का अपने ससुराल में स्वागत होने वाला है। आप फैंस राघव और परिणीति के एयरपोर्ट लुक पर भी टकटकी बांधे बैठे हुए हैं। इसी के साथ ही परी और राघव के वेडिंग रिसेप्शन को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
दिल्ली और मुंबई में होंगे दो रिसेप्शन?
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के वेडिंग रिसेप्शन से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि परी और राघव अपने दोस्तों के लिए दो रिसेप्शन रखने वाले हैं एक दिल्ली में और दूसरा मुंबई में।
दिल्ली में सभी नेताओं और यहां के दोस्तों को बुलाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारे नजर आ सकते हैं। राघव और परिणीति की तरह से फिलहाल इसको लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है।
