बॉलीवुड

Dunki vs Salaar: क्रिसमस पर भिड़ेंगे शाहरुख खान और प्रभास, एक ही दिन रिलीज होंगी दोनों सुपरहिट फिल्में

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 26, 2023, 08:01 AM IST

Dunki Vs Salaar Box Office Clash: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी के लिए पहले ही 22 दिसंबर 2023 की डेट फिक्स कर रखी है। जिसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि प्रभास की फिल्म सालार भी उसी दिन रिलीज होने वाली है। जिसके बाद बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलने वाला है।

Image

Shah Rukh Khan Vs Prabhas

Dunki Vs Salaar Box Office Clash: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का स्टारडम इस वक्त चरम पर है, पठान के बाद अब शाहरुख की लगातार दूसरी फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। एक ही साल में पठान के बाद अब जवान भी वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने वाली है। वहीं दूसरी ओर पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास बाहुबली के बाद अपने दमदार कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। जून में रिलीज हुई उनकी फिल्म आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गई है। जिसके बाद अब उनकी अपकमिंग फिल्म सालार पर सभी की नजरें टिकी हुई है। अब खबर सामने आ रही है कि बॉक्स ऑफिस पर सालार, शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म डंकी को टक्कर देने वाली है। दोनों मच अवेटेड फिल्में एक ही दिन रिलीज होने वाली हैं। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

22 दिसंबर को रिलीज होगी डंकी और सालार

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रभास की फिल्म सालार के लिए मेकर्स ने क्रिसमस 2023 यानी 22 दिसंबर की डेट लॉक कर ली है, इसकी आधिकारिक सूचना 29 सितंबर को की जाने वाली है।

शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी के लिए पहले ही 22 दिसंबर की डेट फिक्स कर ली थी। अब दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली हैं। इस बॉक्स ऑफिस क्लैश पर सभी फैंस की नजरें टिकी हुई हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article