बॉलीवुड

Parineeti Chopra- Raghav Chadha इस महीने लेंगे सात फेरे, सिड-कियारा स्टाइल में होगी शादी?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 29, 2023, 09:03 AM IST

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह एक्ट्रेस राघव चड्डा संग अक्टूबर-नवंबर के महीने में शादी रचाने वाली हैं। दोनों की शादी राजस्थान में होने वाली है।

Image

Parineeti chopra and Raghav Chadha

KEY HIGHLIGHTS
  • अक्टूबर-नवंबर में शादी करेंगी परिणीति चोपड़ा।
  • एक्ट्रेस ने राजस्थान में शादी का प्लान बनाया है।
  • दोनों ने हाल ही में सगाई रचाई है।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा संग अक्टूबर-नवंबर के महीने में शादी रचाने वाली हैं। दोनों की शादी इसी साल सर्दियों में होने वाली है। परिणीति-राघव ने सगाई के बाद अपने रिश्ते पर मोहर लगा दी है। अब फैंस को दोनों की शादी का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा भी शादी के लिए बॉलीवुड कपल्स की फेवरेट डेस्टिनेशन ही फॉलो करने वाले हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों की शादी राजस्थान में होने वाली है। सिद्धार्थ और कियारा ने भी राजस्थान में डिस्टिनेशन वेडिंग की थी।

परिणीति और राघव का वेडिंग वेन्यू

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ही में एक साथ नजर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा एक रॉयल वेडिंग करना चाहती है वो भी राजस्थान के किसी महल या किले में। परिणीति चोपड़ा को ग्रैंड वेलकम काफी पसंद है। वहीं परिणीति नवंबर के महीने में राघव संग शादी करने के बारे में सोच रही हैं, हालांकि एक्ट्रेस ने इसे कन्फर्म नहीं किया है, क्योंकि नवंबर में ठंड काफी हो सकती है। राघव और परिणीति की शादी के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

सिड-कियारा का राह पर परिणीति

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने राजस्थान के जैसलमेर में डिस्टिनेशन वेडिंग की थी। परिणीति चोपड़ा फिलहाल कुछ इसी तरह की शादी रचाने का प्लान बना रही हैं। सोशल मीडिया पर राघव और परिणीति की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article