बॉलीवुड

Parineeti Chopra ने राघव चड्ढा संग शादी के सवालों पर किया रिएक्ट, कहा- 'अभी रुक जाओ यार..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 22, 2023, 10:03 AM IST

Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग शादी के सवालों पर रिएक्ट किया है, दिल्ली में राघव संग सगाई करने के बाद एक्ट्रेस मुंबई वापस लौट आई हैं, जिसके बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शादी के सवालों पर रिएक्ट किया है।

Image

Parineeti Chopra and Raghav chadha

KEY HIGHLIGHTS
  • राघव चड्ढा संग शादी की खबरों पर बोलीं परिणीति चोपड़ा।
  • परिणीति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • राघव संग सगाई के बाद परिणीति मुंबई वापस लौट गई हैं।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग शादी के सवालों पर रिएक्ट किया है। दोनों ने हाल ही में सगाई की है, जिसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है, राघव और परिणीति की सगाई में बॉलीवुड एक्टर्स से लेकर कई बड़े नेता भी शादी हुए थे। दिल्ली में राघव संग सगाई करने के बाद एक्ट्रेस मुंबई वापस लौट आई हैं, जिसके बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने राघव चड्ढा संग शादी के सवालों पर रिएक्ट किया है। मुंबई एयरपोर्ट पर एक बार फिर पैपराजी और फैंस ने एक्ट्रेस को घेर लिया और उनसे शादी को लेकर सवाल पूछने लगे, आइए देखते हैं कि परिणीति ने कैसे रिएक्ट किया है?

'आप लोग रुक जाओ अब'

परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कई फैंस उनके साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं। वहीं उनके आप-पास पैपराजी की बड़ी भीड़ भी नजर आ रही है। इस बीच एक्ट्रेस पैपराजी को संभाल कर चलने के लिए भी कहती हैं, 'आप लोग प्लीज आराम से चलो, गिरना मत।' जिसके बाद पैपराजी परिणीति चोपड़ा से सवाल करते हैं, 'परिणीति शादी कब है?' जिसपर एक्ट्रेस रिएक्ट करती हैं, 'आप लोग अब रुक जाओ थोड़ा।' शादी के सवालों पर एक्ट्रेस एक बार फिर शर्म से लाल नजर आती हैं।

अक्टूबर में होगी दोनों की शादी?

परिणीति और राघव की सगाई के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि परिणीति और राघव की शादी अक्टूबर के महीने में होने वाली है, हालांकि इसपर राघव और परिणीति की तरह से कोई बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर फैंस परिणीति और राघव की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article