बॉलीवुड

Andaz Apna Apna: परेश रावल ने आमिर-सलमान की एक्टिंग को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'दोनों का काम करने का ...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 22, 2025, 08:40 AM IST

Paresh Rawal on Salman-Aamir Khan: एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में फिल्म ‘अंदाज अपना अपना (Andaz Apna Apna)’ को याद करते हुए आमिर खान (Aamir Khan) और सलमान खान (Salman Khan) को लेकर बात की। परेश रावल का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।

Image

Paresh Rawal on Salman-Aamir Khan

Paresh Rawal on Salman-Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। परेश रावल की फिल्म हेरा फेरी 3 से बॉलीवुड पर दमदार वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच परेश रावल का इंटरव्यू सुर्खियों में आ गया है। परेश रावल इस इंटरव्यू के दौरान सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना (Andaz Apna Apna)’ को लेकर बात करते दिखाई दिए। एक्टर ने इस फिल्म से जुड़े कई किस्से शेयर किए। लेकिन सलमान खान और आमिर खान से जुड़ी बात ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। तो चलिए जानते हैं परेश रावल ने सलमान खान और आमिर खान को लेकर क्या बयान दिया है।

परेश रावल ने सलमान खान को लेकर कही ये बात

परेश रावल इन दिनों अपने हाल ही में दिए इंटरव्यू को लेकर खबरों में बने हुए हैं। परेश रावल ने ‘एएनआई (ANI)’ को दिए इंटरव्यू में कहा, 'आमिर खान (Aamir Khan) बहुत मेथडिकल थे। वो हर सीन को परफेक्ट करने की कोशिश करते थे। दूसरी तरफ सलमान खान (Salman Khan) बड़े रिलैक्स रहते थे। वो हंसी-मजाक करते हुए सीन कर लेते थे, लेकिन दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर कमाल की लगी। दोनों का काम करने का अंदाज बिल्कुल अलग था।' आपको बता दें कि ‘अंदाज अपना अपना’ 1994 में रिलीज हुई थी, जिसमें रवीना टंडन (Raveena Tandon), करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor), सलमान खान और आमिर खान लीड रोल में थे

इन फिल्मों में नजर आएंगे ये स्टार्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो परेश रावल जल्द ही ‘हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3)’ में बाबू भैया के रोल में दिखेंगे, जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) भी होंगे। वहीं, आमिर खान ‘सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par)’ में बिजी हैं, और सलमान खान अभी नए प्रोजेक्ट की तलाश में है। फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article