बॉलीवुड

पोस्ट की वजह से विवादों में आए Parambrata Chatterjee-Swastika Mukherjee, दर्ज हुई FIR

  • Authored by: अभय
  • Updated May 22, 2026, 11:21 AM IST

Parambrata Chatterjee-Swastika Mukherjee Post Controversy: परमब्रत चटर्जी और स्वास्तिका मुखर्जी अपनी एक पुरानी पोस्ट को लेकर विवादों में आ गए हैं। इस पोस्ट के चलते दोनों पर FIR दर्ज हो गई है।

Image

विवादों में फंसे परमब्रत चटर्जी और स्वास्तिका मुखर्जी (Image Source: Shibpur Movie)

Parambrata Chatterjee-Swastika Mukherjee Post Controversy: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के फेमस स्टार परमब्रत चटर्जी (Parambrata Chatterjee) और स्वास्तिका मुखर्जी (Swastika Mukherjee) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। परमब्रत चटर्जी और स्वास्तिका मुखर्जी से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आती रहती हैं। दोनों ही स्टार्स सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। इन सब के बीच अब परमब्रत चटर्जी और स्वास्तिका मुखर्जी अपने एक पुराने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में आ गए हैं। पोस्ट के चलते परमब्रत चटर्जी और स्वास्तिका मुखर्जी पर FIR भी दर्ज हो गई है। तो चलिए जानते हैं कि परमब्रत चटर्जी और स्वास्तिका मुखर्जी से जुड़ा ये पूरा मामला क्या है। (ये भी पढ़ें: Chand Mera Dil Box office Day 1: जबरदस्त ओपनिंग लेगी लक्ष्य-अनन्या की फिल्म, देखें आंकड़े)

क्या है मामला?

परमब्रत चटर्जी और स्वास्तिका मुखर्जी एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह परमब्रत चटर्जी और स्वास्तिका मुखर्जी की एक पुरानी पोस्ट है। परमब्रत चटर्जी और स्वास्तिका मुखर्जी का ये पोस्ट 2 मई 2021 का है, जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे और तृणमूल कांग्रेस को जीत मिली थी। इस दौरान परमब्रत चटर्जी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि आज के दिन को विश्व पिटाई दिवस घोषित किया जाए। इसके बाद स्वस्तिका मुखर्जी पर पोस्ट कर कमेंट करते हुए सहमति जताई थी। स्वस्तिका मुखर्जी ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था कि 'हाहाहा, ऐसा ही हो।' (ये भी पढ़ें: हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं Varun Dhawan !! 'Mortal Kombat' के प्रोड्यूसर ने की बड़ी प्लानिंग)

Parambrata Chatterjee-Swastika Mukherjee Post Controversy.

विवादों में फंसे परमब्रत चटर्जी और स्वास्तिका मुखर्जी (Image Source: Parambrata Chatterjee X)

दर्ज हुई FIR

इस मामले को लेकर गड़ियाहाट पुलिस स्टेशन में शिकायत दी गई है। शिकायत करने वाले का कहना है कि ऐसे बयानों से राज्य में पहले से बना राजनीतिक माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। चुनाव नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल के कई इलाकों से हिंसा, तोड़फोड़, आग लगाने और राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर हमलों की खबरें सामने आई थीं। शिकायत में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या का भी जिक्र किया गया है, जिनकी बेलियाघाटा इलाके में मौत हुई थी। आरोप है कि सोशल मीडिया पर की गई ऐसी टिप्पणियां माहौल को और भड़काने वाली साबित हुईं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article