बॉलीवुड

पैपराजी ने बैक से क्लिक की फोटो तो Palak Tiwari ने किया रिएक्ट, बोलीं 'ये सब मत किया करो...'

Palak Tiwari on Paparazzi Click Photos: पलक तिवारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई में स्पॉट किया गया था। पैपराजी द्वारा फोटो क्लिक किए जाने पर पलक तिवारी ने रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि वो बैक साइड से पिक्स क्लिक ना करें।

Image

Palak Tiwari

Palak Tiwari on Paparazzi Click Photos: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक बनती जा रही हैं। पलक तिवारी की खूबसूरती के फैन्स भी दीवाने हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। पलक तिवारी जब भी मुंबई की सड़कों पर नजर आती हैं तो पैपराजी उनकी पिक्स क्लिक करने में जरा भी देरी नहीं करते हैं। हाल ही में पलक तिवारी का वीडियो इंटरनेट पर सभी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पैपराजी द्वारा बैक साइड से क्लिक गई फोटोज पर पलक तिवारी ने रिएक्शन दिया है।

पलक तिवारी ने स्फटिक से सजे पीले बैलेरीना फ्लैट्स, साइड-पार्टेड वेवी हेयर और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया है। पैपराजी ने उनकी कई फोटोज क्लिक कीं। फोटो क्लिक करते हुए पलक तिवारी ने पैपराजी से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि वो बैक साइड से फोटो क्लिक न करें। हालांकि पलक तिवारी के यह कहने के बाद भी पैपराजी ने बैक साइड से उनकी फोटो क्लिक कीं। पलक तिवारी से पहले मृणाल ठाकुर भी पैपराजी से इस तरह की रिक्वेस्ट कर चुकी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पलक तिवारी को सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा खास कमाई नहीं कर पाई थी। फिल्म में पलक तिवारी ने अपने रोल को अच्छी तरह निभाया था। इस फिल्म से डेब्यू करने के बाद पलक तिवारी को अब इंडस्ट्री से अच्छे-अच्छे ऑफर मिल रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article