the elephant whisperers wins at oscars 2023: एस. एस. राजामौली के निर्देशन में बनीं रामचरण तेजा और JR NTR की फिल्म RRR ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। आरआरआर के गाने नाटू-नाटू (Naatu Naatu Wins Oscars 2023) को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब मिला है। इसी के साथ फिल्म प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' ने भी इतिहास रच दिया है। इस साल आयोजित ऑस्कर 2023 में 'बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट्स' की लिस्ट में डॉक्यू 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने भी बाजी मार ली और इसी के साथ ऑस्कर 2023 में भारत ने इतिहास रच दिया है।
'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' को ऑस्कर अवॉर्ड मिलने के बाद से सभी खुशी से झूम रहे हैं। ये किसी भारतीय प्रोडक्शन के लिए पहला ऑस्कर है। इसी खुशी के मौके पर गुनीत मोंगा ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। गुनीत मोंगा के सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए उन्हें सेलेब्स और फैंस द्वारा जमकर बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं।
गुनीत मोंगा ने ऑस्कर जीतने की खुशी जाहिर करते हुए लिखा- 'आज की रात ऐतिहासिक है। क्योंकि ये किसी इंडियन प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है। थैंक यू मॉम-डैड, गुरुजी शुक्राना। इस कहानी को लाने के लिए कार्तिकी, देखने वाली सभी महिलाओं को... दो महिलाओं ने कर दिखाया। मैं अभी भी कांप रही हूं।'
आपको बताते चलें गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री 'द एलीफेंटव्हिस्परर्स' को कार्तिकी गोंसालविज ने निर्देशित किया है। साथ ही वहीं गुनीत मोंगा ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी बेहद इमोशनल कर देने वाली है। इसमें एक बेबी एलीफेंट और एक कपल की कहानी दिखाई गई है। जो कि नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है।
