Rani Mukerji's Join Hands for Akshay Kumar's OMG 3: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड' (Oh My God) की अगली किस्त इस समय चर्चा में है। 'ओएमजी' और 'ओएमजी 2' के बाद दर्शक काफी समय से अब 'ओएमजी 3' को देखने के लिए बेताब हैं। इस मूवी को लेकर अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने फिल्म 'ओएमजी 3' के लिए अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अपोजिट 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) को कास्ट करने की तगड़ी प्लानिंग की है।
'ओएमजी 3' में हुई रानी मुखर्जी की एंट्री
पिंकविला से जुड़े सूत्र के अनुसार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म 'ओह माय गॉड 3' (Oh My God 3) के लिए रानी मुखर्जी को कास्ट करने का मन बनाया है। बीती दोनों फिल्मों की सफलता के बाद अब मेकर्स ने तीसरे पार्ट को और भी बड़ा बनाने का निर्णय लिया है। मेकर्स को लग रहा है कि अक्षय कुमार के अपोजिट रानी मुखर्जी की कास्टिंग दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। निर्माताओं को लगता है कि 'ओएमजी 3' के लिए रानी मुखर्जी एकदम परफेक्ट साबित होंगी। मेकर्स इस मूवी के जरिए दर्शकों के बीच एक नया सब्जेक्ट लेकर पेश होने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह पहली बार होगा जब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) को पहली बार फिल्म 'ओह माय गॉड 3' (Oh My God 3) में बड़े परदे पर एक-साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। 'ओएमजी 2' में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम अहम रोल में थीं। इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस मूवी को लेकर ज्यादा डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है।
