बॉलीवुड

Adipurush के डायरेक्टर ओम राउत ने मंदिर में कृति सेनन को किया गुडबाय KISS, शुरू हुआ नया विवाद

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 8, 2023, 08:16 AM IST

Adipurush Controversy: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष इसी महीने 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। आदिपुरुष की रिलीज से पहले अब फिल्म को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म के डायरेक्टर मंदिर में कृति सेनन को गुडबाय किस करते दिख रहे हैं, जिसपर बीपेजी नेता ने आपत्ति जताई है।

Image

om raut kisses kriti sanon

KEY HIGHLIGHTS
  • ओम राउत ने कृति सेनन को मंदिर में किया गुडबाय किस।
  • सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।
  • बीजेपी नेता ने ओम राउत पर सवाल खड़े किए हैं।

Adipurush Controversy: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष इसी महीने 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। आदिपुरुष की रिलीज से पहले मेकर्स तमाम कोशिशों में लगे हुए हैं कि फिल्म को लेकर कोई विवाद न खड़ा हो जाए। क्योंकि बीते साल जब फिल्म की टीजर रिलीज किया गया था तो सोशल मीडिया से लेकर देशभर की जनता का गुस्सा मेकर्स पर फूट गया था। जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया। अब हाल ही में 'आदिपुरुष' का फाइनल ट्रेलर लॉन्च करने के बाद प्रभास, कृति सेनन और ओम राउत तिरुपति में नजर आए हैं। इस मौके पर वह वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन करने भी पंहुचे हैं। हालांकि इसके बाद फिल्म को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

ओम राउत ने कृति सेनन को दिया गुडबाय KISS

तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर से जाते वक्त ओम राउत ने कृति को गुडबाय कहने के लिए गाल पर किस किया और गले भी लगा लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स का मानना है कि इस तरह मंदिर में गुडबाय किस करना शोभा नहीं देता। इसके साथ ही बीजेपी के एक नेता ने भी ओम राउत पर सवाल खड़े किए हैं। जिसके बाद अब लग रहा है कि फिल्म को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है। तमाम कोशिशों के बावजूद मेकर्स एक और मुश्किल में फंस गए हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि बीजेपी नेता ने इस ट्वीट को करने के तुरंत बाद इसे डिलीट भी कर दिया है।

Adipurush Controversy

Adipurush Controversy

प्रमोशन से दूर हैं सैफ अली खान

फिल्म आदिपुरुष की प्रमोशन के लिए प्रभास और कृति सेनन ही जगह-जगह इवेंट में शामिल होते नजर आ रहे हैं, किसी भी प्रकार के नए विवाद से दूर रहने के लिए सैफ अली खान की फिल्म की प्रमोशन से दूर रखा गया है, क्योंकि पहले सैफ के रावण वाले लुक पर विवाद खड़ा हो गया था, जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर में भी सैफ अली खान का रावण वाला लुक रिवील नहीं किया है। टीजर में रावण के लुक की तुलना दर्शकों ने किसी मुगल शासक से कर दी थी। अब देखना होगी की 16 जून को रिलीज होने के बाद फिल्म आदिपुरुष को फैंस का कैसा रिस्पॉन्स मिलने वाला है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article