बॉलीवुड

Adipurush: रिलीज से पहले ही मालामाल हुई प्रभास-कृति सेनन की मूवी, 250 करोड़ में बिके OTT राइट्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 8, 2023, 08:00 AM IST

Adipurush OTT Platform: प्रभास औऱ कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर चुकी है। फिल्म के OTT राइट्स लगभग 250 करोड़ की कीमत पर अमेजन प्राइम को बेच दिए गए हैं। जिसके बाद अब फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Image

Adipurush OTT Rights sold at 250 crores

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलीज से पहले ही आदिपुरुष ने करोड़ों कमा लिए हैं।
  • आदिपुरुष ने अपने OTT राइट्स बेच दिए हैं।
  • अमेजन प्राइम को ये ओटीटी राइट्स 250 करोड़ में दिए गए हैं।

Adipurush OTT Rights: सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर जमकर हाइप बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का दूसरा ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। आदिपुरुष के दोनों ट्रेलर सोशल मीडिया पर हिट साबित हुए हैं। फैंस के जबरदस्त रिव्यू के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म बड़े पर्दे पर कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने से पहले ही आदिपुरुष मालामाल हो गई है। मेकर्स ने फिल्म के OTT राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो को 250 करोड़ की कीमत पर बेच दिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि कमाई के मामले में आदिपुरुष आज तक की सबसे बड़ी इंडियन फिल्म बन सकती है। लगभग 700 करोड़ के बजट पर बनी आदिपुरुष से मेकर्स को काफी उम्मीदे हैं।

पठान का रिकॉर्ड तोड़ेगी ‘आदिपुरुष’

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। अभी तक ये रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के नाम है। इससे पहले रिलीज हुई प्रभास की फिल्म बाहुबली ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया था। हालांकि इसके बाद प्रभास की फिल्म साहो और राधे-श्याम फ्लॉप साबित हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रभास की फिल्म आदिपुरुष कमाई के मामले में कई जबरदस्त रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

बता दें कि फिल्म के OTT राइट्स के अलावा भी आदिपुरुष ने ल गभग 185 करोड़ रुपये अपने साउथ थिएट्रिकल राइट्स से कमाए हैं। डिस्ट्रीब्यूटर्स ने मेकर्स को 185 करोड़ रुपये दिए हैं। जिसके बाद फिल्म आदिपुरुष की कमाई रिलीज से पहले ही 430 करोड़ रुपये हो गई है। बीते साल फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद काफी विवाद भी खड़ा हो गया था। हालांकि अभी फिल्म को लेकर दर्शकों का सकारात्मक रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।

End of Article