बॉलीवुड

'यहां पैसा मिलेगा लेकिन रोल रिश्तेदारों को देंगे' Om Puri ने बॉलीवुड के नेपोटिज्म पर कसा था तंज

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 2, 2026, 01:29 PM IST

Om Puri on Bollywood And Naseeruddin Shah: एक्टर ओम पुरी का एक पुराना बयान फिर चर्चा में है। उन्होंने बॉलीवुड में नेपोटिज्म और अच्छे रोल मिलने को लेकर खुलकर अपनी राय रखी थी।

Image

ओम पुरी का पुराना वीडियो हुआ वायरल (Image Source: Reddif)

Om Puri on Bollywood And Naseeruddin Shah: दिवंगत एक्टर ओम पुरी (Om Puri) अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते थे। वो इंडस्ट्री के हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते थे। अब उनका एक पुराना इंटरव्यू फिर से चर्चा में है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड में नेपोटिज्म और कलाकारों के साथ होने वाले भेदभाव पर खुलकर बात की थी। ओम पुरी ने इसको लेकर कुछ ऐसा बोला था, जिसको लेकर आज भी काफी चर्चा होती है। ओम पुरी का ये पुराना बयान सोशल मीडिया पर जमकर वयारल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं ओम पुरी ने इस दौरान क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

ओम पुरी ने की दोस्त की तारीफ

एक्टर ओम पुरी भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके बयान और अंदाज को लेकर आज भी चर्चा होती है। इसी बीच ओम पुरी का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है। News18 की खबर के मुताबिक इंटरनेट पर ओम पुरी का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने दोस्त नसीरुद्दीन शाह की जमकर तारीफ करते नजर आते हैं और बताते हैं कि उन्हें सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कितना सम्मान मिलता है। ओम पुरी ने कहा, 'शायद आपको इसका अंदाजा नहीं है कि आप कितने बेहतरीन एक्टर हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी लोग आपको जानते हैं और आपके काम की तारीफ करते हैं। इस समय आपकी फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' की खूब चर्चा हो रही है। हमारी फिल्म यूनिट के कई ब्रिटिश लोगों ने ये फिल्म देखी है और उन्होंने आपकी बहुत तारीफ की है। नसीर, मैं आपसे एक गंभीर सवाल पूछना चाहता हूं। आपने पिछले 25 सालों में फिल्म इंडस्ट्री में काफी काम किया है।'

बॉलीवुड पर कंसा तंज

इसके बाद ओम पुरी ने कहा, 'मुझे लगता है कि आपने 150 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अगर आप ये बात ब्रिटेन के लोगों को बताएंगे तो उन्हें यकीन ही नहीं होगा। लेकिन हमारी फिल्म इंडस्ट्री की यही सबसे बड़ी कमी है। यहां आपको पैसा तो मिल जाएगा, लेकिन अच्छे रोल अपने रिश्तेदारों में बांट दिए जाते हैं। और आपको हाथ में चाकू पकड़ा कर गुंडे का किरदार दे दिया जाता है। अगर बड़े-बड़े बॉडीबिल्डरों के पोस्टर देखकर कभी निराशा हो, तो अपनी ही फिल्मों के नाम याद कर लेना 'स्पर्श', 'मंथन', 'आक्रोश' और 'जाने भी दो यारों'। यही वो फिल्में हैं, जिनकी बदौलत आप दुनिया के बड़े कलाकारों के बीच अपनी जगह बना सकते हैं।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article