Om Puri left his pregnant wife: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी अपनी निजी जिंदगी की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहे। उन्होंने अन्नू कपूर की बहन सीमा कपूर से शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद, जब सीमा प्रेग्नेंट थीं, ओम पुरी ने उन्हें छोड़ दिया और नंदिता से दूसरी शादी कर ली। यह घटना परिवार के लिए बहुत दर्द भरी रही। हाल ही में अन्नू कपूर ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है। उन्होंने ओम पुरी की अभिनय प्रतिभा की तारीफ की, लेकिन उनके निजी जीवन में हुई गलती का भी जिक्र किया। अन्नू कपूर ने कहा कि ओम पुरी ने एक महिला के साथ धोखा किया, और वह उसी महिला का भाई है। इस घटना ने सीमा कपूर की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया।
दिग्गज एक्टर ओम पुरी और सीमा कपूर ने 1990 में शादी रचाई थी, लेकिन कपल की शादी ज्यादा समय तक चली नहीं और दोनों का तलाक हो गया। ओम कपूर शादी से पहले पत्नी को ऐसी बात कह दी थी कि वो हिल गई थी।
एक इंटरव्यू में सीमा ने बताया कि ओम पुरी का नौकरानी के साथ भी अफेयर चल रहा था, जिसकी जानकारी खुद ओम पुरी ने सीमा को दी थी। उस समय सीमा काफी ज्यादा डर गई थी, क्योंकि शादी के कार्ड बांट दिए गए थे।
दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर ने बताया कि सीमा उस समय प्रेग्नेंट थीं, जब ओम पुरी ने उन्हें छोड़ दिया और नंदिता से शादी कर ली। इस बात से सीमा को जोर का झटका लगा था। बाद में सीमा कपूर ने अपना बच्चा खो दिया था।
ओम पुरी ने नंदिता पुरी से 1993 में शादी की थी, जो उनकी दूसरी शादी थी। नंदिता एक जर्नलिस्ट थीं, और उन्होंने ओम पुरी की बायोग्राफी 'अनलाइकली हीरो' भी लिखी थी।
बता दें कि ओम पुरी ने अपनी पत्नी नंदिता को तलाक दे दिया है। 26 साल पहले दोनों ने शादी की थी और इनका एक 18 साल का बेटा भी है, जिसकी कस्टडी नंदिता को मिली है।