Dhurandhar 2 Release Date Preponed: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) का सभी दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स इस समय फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। निर्माताओं को उम्मीद है कि 'धुरंधर 2' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने में सफल रहेगी। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक निर्माताओं ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए एक बड़ी प्लानिंग की है। बताया जा रहा है कि मेकर्स 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले इसका पेड प्रीव्यू शेड्यूल करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
18 मार्च को 'धुरंधर 2' का होगा पेड प्रीव्यू शेड्यूल
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक निर्मताओं ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को हिट कराने के लिए इसकी रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को भारत में शाम 5 बजे से पेड प्रीव्यू शुरू करने का निर्णय लिया है। 7 मार्च यानी आज इस मूवी का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही इसकी एडवांस बुकिंग को भी ओपन कर दिया जाएगा। पेड प्रीव्यू के लिए टिकटों की बुकिंग ट्रेलर के प्रीमियर के तुरंत बाद शुरू होने की उम्मीद है। (इसे भी पढ़ें: इजरायल-ईरान के बीच चल रही वॉर के बाद भी यूएई में रिलीज होगी यश की 'टॉक्सिक' !! जानिए पूरा मामला)
आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह का खूंखार अवतार देखने को मिलेगा। यह मूवी आदित्य धर के साथ-साथ ज्योति देशपांडे और लोकेश धर द्वारा निर्मित है। इस मूवी में पहले पार्ट से भी ज्यादा हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन सीन्स दिखाई देंगे। यह फिल्म ईद से पहले 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे।
