बॉलीवुड

दाऊद इब्राहिम की ड्रग्स पार्टी केस नाम आने पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने कहा- 'मेरा नाम एक ईजी...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 16, 2025, 08:56 AM IST

Nora Fatehi on Drug Party: मुंबई पुलिस की ड्रग सिंडिकेट जांच में दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) से कनेक्टेड रैकेट की ड्रग पार्टी केस में में नाम आने पर नोरा फेतही (Nora Fatehi) ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तीखा रिएक्शन दिया है। नोरा फतेही की पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Image

Image Source: IMDb

Nora Fatehi on Drug Party: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। नोरा फतेही की कभी कोई तस्वीर वायरल हो जाती, तो कभी एक्ट्रेस का नया अंदाज लोगों का दिल लूट लेता है। लेकिन इन सब के बीच नोरा फतेही का नाम एक ऐसे मामले में जुड़ा है जिसने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। मुंबई पुलिस की ड्रग सिंडिकेट जांच में दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) से कनेक्टेड रैकेट से जुड़े कई खुलासे किए गए हैं। जिसमें ड्रग पार्टी में नोरा फेतही का नाम सामने आया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

क्या है मामला

मुंबई पुलिस ने एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है, जिसमें कई हाई-प्रोफाइल नामों का जाल बिछा हुआ है। इनमें एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), नोरा फतेही और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भतीजा अलीशाह पार्कर भी शामिल हैं। ये नेटवर्क भारत के साथ-साथ विदेशों में होने वाली स्पेशल पार्टियों तक फैला हुआ था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 'सलीम डोला का बेटा ताहिर डोला, जिसे अगस्त में यूएई से भारत लाया गया था, पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे कर चुका है। ताहिर ने बताया कि उसकी तरफ से भारत और विदेशों में आयोजित ड्रग पार्टियों में बॉलीवुड के कई सितारे, मॉडल्स, रैपर्स, फिल्म प्रोड्यूसर्स और दाऊद इब्राहिम के परिवार के सदस्य भी हिस्सा लेते थे।' इस खबर के सामने आने के बाद पूरा बॉलीवुड हिल गया है।

नोरा फतेही ने दिया रिएक्शन

इस खबर के सामने आने के बाद नोरा फतेही ने अपना रिएक्शन दिया है, जो उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। नोरा फतेही ने लिखा कि 'मैं पार्टीज में नहीं जाती, हमेशा फ्लाइट्स पर रहती हूं, वर्कहॉलिक हूं। ऐसे लोगों से कोई लेना-देना नहीं। जो भी पढ़ो, बिल्कुल यकीन मत करना। मेरा नाम आसान टारगेट लगता है, लेकिन इस बार ये होने नहीं दूंगी। ऐसा पहले भी एक बार हो चुका है, तुम लोगों ने झूठ बोलकर मुझे बर्बाद करने की कोशिश की थी। प्लीज मेरी नाम का इस्तेमाल ऐसी सिचुएशंस में मत करो जो मुझसे बिल्कुल रिलेटेड नहीं। वरना इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।' नोरा फतेही का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article