बॉलीवुड

66 की उम्र में नीना गुप्ता की भरी गोद? रुमर्स पर एक्ट्रेस ने कहा, 'बस यही कमी रह गई थी...'

Neena Gupta on Pregnancy Rumours: काफी समय से रुमर्स उड़ रहे हैं कि 66 की उम्र में बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता बच्चे की उम्मीद से हैं। हालांकि अब खुद नीना गुप्ता ने इन रुमर्स ओर पूर्णविराम लगाते हुए सच बताया। क्या नीना सच में प्रेग्नेंट हैं ? जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Neena Gupta Instagram

Neena Gupta on Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 66 की उम्र में नीना गुप्ता इन दिनों अपनी एक्टिंग और हॉटनेस से ओटीटी से लेकर बड़े परदे पर आग लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। अभी कुछ हफ्तों पहले रश्मिका मँदाना और विजय देवरकोंडा ने वेडिंग रीसेप्शन रखा था जिसमें नीना गुप्ता भी शामिल हुई थी। रीसेप्शन वेन्यू पर पहुँचने के बाद नीना ने कैमरे के आगे पोज दिए लेकिन सभी का ध्यान एक्ट्रेस के फिगर ने खींचा। सभी को ऐसा लगा कि नीना गुप्ता प्रेग्नेंट और उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।

    ऐसे में रुमर्स उड़ने लगी कि क्या सच में नीना गुप्ता (Neena Gupta) 66 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हैं? अब खुद नीना गुप्ता ने बॉलीवुड हंगामा से इन रुमर्स पर बातचीत करते हुए सच बताया। नीना ने इंटरव्यू में कहा, 'बस यही बाकी रह गया था, मेरी असल जिंदगी की 'बधाई हो। कोई 'बधाई हो' मूमेंट नहीं है और ना ही मैं प्रेग्नेंट हूं। सच बात तो ये हैं कि उस ईवेंट में मेरी साड़ी का कपड़ा काफी मोटा था जिसके चलते मैं थोड़ी बारी दिखाई दी। हालांकि मुझे अच्छा लग रहा है कि मेरी उम्र में लोग प्रेग्नेंसी की बात करें रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि हमारी सोसाइटी बदल रही है।' अब नीना के इस बयान से साफ हो गया है कि एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी खबरें बस एक झूठ थीं।

    वहीं बात करें नीना गुप्ता कि तो वे आखिरी बार फिल्म 'वध 2' में नजर आई थीं। इसी के साथ पंचायत, आचारी बा, मासबा मसाबा जैसी वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। नीना गुप्ता इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर नीना गुप्ता की 66 की उम्र में बरकरा हॉटनेस की तारीफ़ें लोग अक्सर किया करते हैं।

    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगराauthor

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

    और पढ़ें
    End of Article