Deepika Padukone Paris Event Cancel: बॉलीवुड के जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्मों में धमाल मचाने वाली हैं। इन फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच दीपिका पादुकोण से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दीपिका पादुकोण को एक इवेंट में शामिल होने के लिए इंडिया से बाहर जाना था, लेकिन एक्ट्रेस अब इस इवेंट में जाना टल गया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
पेरिस नहीं जाएंगी दीपिका पादुकोण
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि एक इवेंट है जिसमें शामिल होने के लिए दीपिका पादुकोण को इंडिया से बाहर जाना था। दीपिका पादुकोण ने अमेरिका और इजराइल के ईरान पर युद्ध के कारण उड़ानों की कमी की वजह से अपना पेरिस जाना रद्द कर दिया है। उन्हें फ्रांस की राजधानी में एक खास इवेंट के लिए जाना था। लेकिन आखिरी समय पर उनकी फ्लाइट कैंसल हो गई, जिसके कारण वो इवेंट में शामिल नहीं हो पाईं। एक्ट्रेस के करीबी सूत्र ने मिड-डे को बताया, 'दीपिका ने पहले इवेंट में जाने की पूरी तरह पुष्टि कर ली थी। उन्होंने अपने आउटफिट्स फाइनल कर लिए थे और फिटिंग भी शुरू कर दी थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों में उनकी फ्लाइट सहित कई फ्लाइट्स रद्द हो गईं। साथ ही पश्चिम एशिया के कई देशों में युद्ध तेज हो रहा है, इसलिए उन्होंने सोचा कि अभी यात्रा करना ठीक नहीं रहेगा।' इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

Image Source: Deepika Padukone Instagram
इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस खबर के साथ-साथ अपनी अपमकिंग फिल्मों को लेकर भी खबरों में हैं। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म किंग (King) में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी अहम रोल में है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म AA22XA6 में धमाल मचाने वाली हैं।
