बॉलीवुड

गोविंदा के साथ अफेयर पर नीलम कोठारी ने दिया जवाब, दिल की बात कहते हुए बोली कि- एक साथ 11 फिल्में करेंगे तो.......

Neeleam Kothari Remember Working with Govinda: अभिनेत्री नीलम कोठारी( Neelam Kothari) और गोविंदा( Govinda) ने खुदगर्ज, हत्या, दो कैदी, इल्जाम जैसी फिल्मों में साथ काम किया। जिसके बाद स्टार्स के रिश्ते की अफवाह उड़ने लगी थी। हालांकि नीलम ने गोविंदा के साथ अपने अफेयर की कहानी साफ-साफ बता दी है।

Image

Neeleam Kothari Remember Working with Govinda

Neeleam Kothari Remember Working with Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा( Govinda) और अभिनेत्री नीलम कोठारी ( Neelam Kothari) के अफेयर की खबर उस समय बॉलीवुड के गलियारों में खूब सुनने को मिलती थी जब दोनों एक साथ फिल्में करते थे। इस जोड़ी ने एक दो नहीं बल्कि 11 फिल्मों में साथ काम किया। कहा जाता था कि नीलम और गोविंदा एक-दूसरे से प्यार करते हैं और चोरी-छिपे इनका अफेयर भी चल रहा था। हालांकि अब नीलम ने खुद इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है और बताया है गोविंदा के साथ उनका क्या रिश्ता था।

हाल ही में फेम फॉरवर्ड के साथ इंटरव्यू में अभिनेत्री नीलम कोठारी( Neelam Kothari) ने गोविंदा( Govinda) संग अपने डांस हिट सॉन्ग्स को याद किया। गोविंदा और नीलम ने साथ में कई हिट गाने दिए और उनका डांस भी खूब पोपुलर हुआ था। एक्ट्रेस बताती हैं कि मैं हमेशा गोविंदा से एक कदम आगे निकलने की कोशिश करती थी और उससे बेहतर डांस स्टेप्स करना चाहती थी। हम दोनों के बीच हेल्दी कंपीटीशन था। अब जब मैं किसी इवेंट में जाती हूं तो वह मेरा और गोविंदा का गाना बजा देते हैं तब मैं सोचती हूं कि हमने कितने हिट गाने किए हैं।

इसके अलावा नीलम कोठारी ने गोविंदा संग अपने रिश्ते पर भी बात की थी। एक पुराने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उस समय हम साथ में फिल्में कर रहे थे और जब कोई एक्टर-एक्ट्रेस एक साथ कोई फिल्म करता था तो उसका नाम साथ में जोड़ दिया जाता था। नीलम ने सब क्लियर कर दिया था कि गोविंदा और उनके बीच कुछ नहीं था। वह अच्छे को-स्टार और अच्छे दोस्त थे। और इनके बीच आज भी वही रिश्ता कायम है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article