बॉलीवुड

Nawazuddin Siddiqui को छोड़ Aaliya Siddiqui ने थामा इस शख्स का हाथ, खुद बताई पूरी सच्चाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 6, 2023, 10:39 AM IST

Nawazuddin Siddiqui and Aaliya Siddiqui Controversy: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पर्सनल लाइफ बीते की दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। बीते दिनों उनके पत्नी आलिया सिद्दीकी ने एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद अब आलिया की एक और इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Image

aaliya siddiqui and nawazuddin siddiqui

KEY HIGHLIGHTS
  • नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।
  • आलिया ने एक शख्स के साथ फोटो शेयर की है।
  • सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशन की बात चल रही है।

Nawazuddin Siddiqui and Aaliya Siddiqui Controversy: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की पर्सनल लाइफ बीते की दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। बीते दिनों उनके पत्नी आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) ने एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद अब आलिया की एक और इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक शख्स के साथ फोटो शेयर की है, जिसे उनका बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए आलिया ने जानकारी दी है कि उन्हें एक रिश्ते से निकलने में 19 साल से ज्यादा का समय लग गया है। जिसके बाद अब उनकी पहली प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ उनके बच्चे ही हैं। जिसके साथ ही उन्होंने अपने नए रिलेशनशिप की ओर इशारा किया है, आइए इस फोटो पर एक नजर डालते हैं।

'क्या मुझे खुश रहने का हक नहीं है?'

आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक शख्स के साथ सेल्फी अपलोड की है, जिसके बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, 'मैंने जिस रिश्ते को 19 साल से ज्यादा का समय तक बचा कर रखा, उससे निकलने में मुझे काफी समय लगा है। लेकिन मेरी लाइफ में, मेरे बच्चे हमेशा मेरी प्राथमिकता थे, हैं और रहेंगे भी। लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जो दोस्ती से भी बड़े होते हैं और ये रिश्ता वही रिश्ता है और मैं उसी से बहुत खुश हूं इसलिए अपनी खुशी आप सबके साथ बांटी। क्या मुझे खुश रहने का हक नहीं है?'

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया रिएक्ट

आलिया की इस फोटो पर यूजर्स के मिक्स रिस्पॉन्स सामने आ रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि आलिया यहां विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश कर रही हैं। वहीं कई लोग यहां आलिया का खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article