बॉलीवुड

स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी तोड़ने के आरोपों पर कोरियोग्राफर ने तोड़ी चुप्पी, साफ-साफ बता दी परिवार की सच्चाई

Nandika Dwivedi React on Smriti Mandhana-Palash Muchhal Wedding : क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी रुकने की खबर ने खलबली मचा दी है। एक तरफ स्मृती के पापा की तबीयत खराब है , दूसरी तरफ ऐसी बातें आग की तरह फैल रही हैं कि पलाश ने स्मृति को चीट किया है। अब जिसका नाम सामने आया है, उसने खुद सफाई दी है ।

Image

Image Source: Instagram

Nandika Dwivedi React on Smriti Mandhana-Palash Muchhal Wedding : पिछले कुछ दिनों से क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी चर्चा में बनी हुई है। जब से यह शादी बीच में रुकी है, तभी से ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही है। यह शादी बीच में ही रोक दी गई थी , क्योंकि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब हो गई और उन्हें हॉस्पिटल एडमिट होना पड़ा। हालांकि कुछ दिन बाद न्यूज सामने आई कि पलाश मुच्छल( Palash Muchhal) ने स्मृति को धोखा दिया है। जिसका पता चलने में शादी तोड़ दी गई है। पलाश मुच्छल पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी( Nandika Dwivedi) के साथ मिलकर स्मृति को चीट किया है। इन सभी अफवाहों के बीच नंदिका ने सच्चाई से पर्दा हटाया है। आइए आपको बताते हैं नंदिता ने क्या कहा

28 नवंबर, शुक्रवार को नंदिका द्विवेदी ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर लंबे नोट साझा किए। उन्होंने दूल्हे के साथ किसी भी तरह की चीटिंग या विवाद में शामिल होने की बात सख़्ती से नकार दी।

नंदिका द्विवेदी ने किया पोस्ट

उन्होंने लिखा, “मेरे बारे में ऐसी स्थितियों से जोड़ा जा रहा है, जो दूसरों के लिए बेहद निजी हैं। मैं साफ कहना चाहती हूं कि मेरे खिलाफ लगाए जा रहे आरोप—खासकर यह दावा कि मैंने किसी के रिश्ते में बाधा डाली—पूरी तरह झूठे हैं। किसी ऐसी चीज पर कहानियाँ बनते देखना बेहद दुखद है, जिसमें मेरा कोई रोल ही नहीं था। और ये देखना और भी खराब है कि ऐसी झूठी बातें कितनी तेजी से फैलती हैं।”

नंदिका ने इन रिपोर्ट्स को बेबुनियाद बताया और कहा कि गलत खबरें उनके करियर और भविष्य के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन आरोपों का उनकी मानसिक सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ा है और उनका परिवार भी इससे आहत हुआ है। इसी के साथ नंदिका का कहना है कि पलाश और स्मृति की शादी रुकने का सच जल्द ही सामने आ जाएगा। उन्होंने लोगों से रिक्वेस्ट की है कि ऐसी बातें ने फैलाएं, यह सबकुछ झूठ है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article