बॉलीवुड

सुनील पाल के बाद किडनैपिंग में फंसे मुस्ताक खान , 12 घंटे तक किया बुरा टॉर्चर

Mushtaq Khan was Kidnapped: मुस्ताक खान( Mushtaq Khan) के मैनेजर शिवम यादव ( Shivam Yadav) ने बताया कि एक्टर को बहुत ही बुरे दौर से गुजरना पड़ा था. उन्होंने खुलासा किया है कि मुस्ताक को मेरठ में अवॉर्ड शो के लिए बुलाया गया था और जैसे ही वह गाड़ी में बैठे उन्हें किसी सुनसान जगह पर ले गए और किडनैप कर लिया।

Image

Mushtaq Khan was Kidnapped

Mushtaq Khan was Kidnapped: बॉलीवुड अभिनेता मुस्ताक खान( Mushtaq Khan) जो फिल्मों में अपने फनी किरदार के लिए जाने जाते हैं, कुछ दिन पहले उनका दिल्ली से अपहरण हुआ था। एक्टर की टीम ने ये हैरान कर देने वाली जानकारी अब जाकर मीडिया को बताई है जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि मुस्ताक को मेरठ में अवॉर्ड शो के लिए बुलाया गया था और जैसे ही वह गाड़ी में बैठे उन्हें किसी सुनसान जगह पर ले गए और किडनैप कर लिया। एक्टर के मैनेजर शिवम यादव ने इस घटना का विवरण दिया है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

मुस्ताक खान( Mushtaq Khan) के मैनेजर शिवम यादव ( Shivam Yadav) ने इंडिया टुडे से बातचीत की और बताया कि एक्टर को बहुत ही बुरे दौर से गुजरना पड़ा था, यह दिन उनके जीवन का सबसे बुरा दिन था। शिवम बताते हैं कि 20 नवंबर को मुस्ताक मेरठ में एक अवॉर्ड शो अटेंड करने गए थे जैसे ही वह कार में बैठे उन्हें दिल्ली-मेरठ हाईवे से दूर ले जाया गया। उन्हें ऐसी जगह पर ले जाया गया जहां आस-पास कोई नहीं था, 12 घंटे तक एक्टर बंदक बने रहे। मुस्ताक खान से एक करोड़ की फिरौती की मांग की गई थी लेकिन जैसे-तैसे वह केवल 2 लाख ही एक्टर के बेटे के अकाउंट से निकलवा पाए।

शिवम ने आगे बताया कि सुबह की अजान सुनकर मुश्ताक खान वहां से भाग पाए। उन्हें जब पता चल कि पास में मस्जिद है और लोगों से मदद ले सकते है तब वह बाहर निकलकर पुलिस और आस-पास के लोगों से मदद लेकर घर आए। शिवम कहता है मुश्ताक सर और उनका परिवार उनके साथ हुई घटना से पूरी तरह से हिल गया है। कल मैं बिजनौर गया और आधिकारिक एफआईआर दर्ज कराई। हमारे पास इस घटना के सारे सबूत हैं, जिससे पुलिस उनका पता लगा सकती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article