ऑटो न्यूज़

बिना हेलमेट बाइक के पीछे बैठे नजर आए Big-B, जाम से बचने के लिए ली लिफ्ट!

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 15, 2023, 04:58 PM IST

Amitabh Bachchan ने अपने Instagram हैंडल से एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो Royal Enfield Himalayan के पीछे बैठे नजर आए हैं। ट्रैफिक से बचने के लिए ली गई इस कथित राइड में चालक और अमिताभ दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।

Image

इस मामले में अब तक मुंबई पुलिस द्वारा कोई टिप्पणी नहीं दी गई है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बिना हेलमेट बाइक पर चले बिग-बी
  • इंस्टाग्राम पर पोस्ट की इसकी फोटो
  • लोग ने इस बात पर जताई नाराजगी

Amitabh Bachchan Bike Ride सदी के महानायक अमूमन रोल्स रॉयस जैसी अपनी लग्जरी कारों से चलते हैं, लेकिन हाल में उनका एक फोटो वायरल हुआ है जो अब ट्रोल होने लगा है। ट्रैफिक जाम में फंसे अमिताभ बच्चन हाल में अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंचने के लिए पास से गुजर रहे एक रॉयल एनफील्ड हिमालयन राइडर के साथ बैठ गए। इस फोटो पर लोग नाराजगी इसीलिए जता रहे हैं क्योंकि बाइक चालक और पीछे बैठे अमिताभ बच्चन, दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। इस मामले में अब तक मुंबई पुलिस द्वारा कोई टिप्पणी नहीं दी गई है।

इंस्टाग्राम पर क्या बोले अमिताभ

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडर पर कमेंट और फोटो शेयर करते हुए कहा कि, “राइड के लिए धन्यवाद दोस्त, मैं तुम्हें नहीं जानता.. लेकिन मैं तुम्हारा आभार व्यक्त करता हूं कि तुमने मुझे समय पर डेस्टिनेशन तक पहुंचाया... उस स्थिति में तेजी से टैफिक पार किया जिससे निकल पाना लगभग नामुमकिन था। धन्यवाद टोपीवाले, शॉट्स और पीले टी-शर्ट वाले।”

लोग कर रहे इसकी अलोचना

जहां इस अनजान शख्स द्वारा की गई मदद के चलते इंस्टाग्राम पर लोग कुछ अस्छे कमेंट्स कर रहे हैं, वहीं बिना हेलमेट के नजर आने पर ज्यादातर लोगों ने बिग-बी की आलोचना की है। लोगों का कहना है कि अगर आप जैसे प्रेरणादायक लोग भी बिना हेलमेट के बाइक चलाएंगे या पीछे बैठेंगे तो युवाओं को क्या संदेश मिलेगा। ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि अमिताभ बच्चन का ये फोटो उनकी किसी फिल्म के सीन का हिस्सा हो सकता है। लेकिन फिल्म में भी बिना हेलमेट के बाइक चलाना या उसपर बैठना कानूनन अपराध है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article